Showing posts with label Crime. Show all posts

पीएम मोदी और सीएम योगी भले ही वीआईपी कल्चर खत्म करने का अभियान चला रहे हों, लेकिन उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के विधायकों पर सत्ता का नशा सिर चढ़ कर बोल रहा है. ताजा मामला मुरादाबाद-बरेली हाइवे का है, जहां बीजेपी के एक विधायक और उनके समर्थकों ने टोल कर्मियों के साथ मारपीट और गुंडागर्दी की. पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.
मामला जुड़ा है सीतापुर के बीजेपी विधायक महेंद्र यादव से. आरोप है कि 17 अप्रैल की शाम करीब 7 बजे सीतापुर सदर से बीजेपी विधायक महेंद्र यादव अपने लाव-लश्कर के साथ बरेली से आ रहे थे. टोल पर उनकी गाड़ी रोकी गई. लेकिन विधायक जी ने परिचय दिया तो उनकी गाड़ी पूरे सम्मान के साथ निकालने का इंतज़ाम भी हुआ.लेकिन इतनी देर भला विधायक जी कहां बर्दाश्त होने वाली थी. उनके कार्बाइनधारी सुरक्षाकर्मी ने खुद बैरियर हटाकर विधायक जी की गाड़ी का रास्ता साफ कर दिया. व्यवस्था में इस सेंधमारी पर टोलकर्मी दौड़ कर आए और बैरियर गिरा दिया. तब तक विधायक जी तो अपनी गाड़ी के साथ आगे निकल गए.
मगर उनके काफिले की दूसरी गाड़ी को रुकना पड़ा. अब विधायक जी के गनर और टोलकर्मी में बहस शुरू हो गई. इस बात पर तो विधायक का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया. वो खुद गाड़ी से उतरकर बैरियर के पास पहुंचे. और एक टोलकर्मी को ताबड़तोड़ थप्पड़ जड़ दिए. फिर खुद ही बैरियर भी हटा दिया.
इसके बाद भी विधायक जी टोलकर्मी को बख्शने के मूड नहीं थे. लिहाज़ा उसे फिर थाम लिया और थप्पड़ लगाते हुए पीछे वाली गाड़ियों की ओर ले गए. हालांकि बेचारा टोलकर्मी अवसान सिंह किसी तरह अपनी जान बचाकर भाग निकला. विधायक जी ने पूरी दबंगई के साथ अपने काफिले की तीनों गाड़ियां भी पार करा दीं.
टोल के प्रोजेक्ट डायरेक्टर वैभव शर्मा का भी कहना है कि वे नियम-कायदे से विधायक जी का काफिला पार कराने का निर्देश दे चुके थे. लेकिन विधायक जी सत्ता की हनक दिखाने से बाज नहीं आए. टोल प्लाज़ा प्रबंधन ने इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी जारी की है. इस मामले में पुलिस में शिकायत तो की गई है, लेकिन फिलहाल कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है.

2G घोटाला मामले में दिल्ली की एक अदालत अब बीजेपी नेता सुब्रमण्यन स्वामी की दायर याचिका पर सुनवाई करेगी. सुब्रमण्यन स्वामी ने दिसंबर 2016 में 2G स्पेक्ट्रम आवंटन मामले में दिल्ली की विशेष सीबीआई अदालत को शिकायत दी थी कि टाटा सन्स के पूर्व प्रमुख रतन टाटा, नीरा राडिया और पूर्व टेलिकॉम मंत्री ए राजा ने साजिश रचकर यूनीटेक समूह की कंपनियों को 2G स्पेक्ट्रम लाइसेंस आवंटन कराया था.
बीजेपी नेता सुब्रमण्यन स्वामी ने कोर्ट की दी शिकायत में कुछ सीबीआई अफसरों द्वारा टाटा, राडिया और राजा को मदद करने का आरोप भी लगाया था. स्वामी की शिकायत के मुताबिक टाटा समूह ने मनीलॉन्डरिंग का सहारा लेते हुए लगभग 1,700 करोड़ रुपये यूनाइटेड समूह की कंपनियों द्वारा प्राप्त किया था. मनीलॉन्डरिंग की यह घटना मार्च 2007 से मार्च 2008 के बीच अंजाम दी गई थी.
स्वामी की शिकायत के मुताबिक यूनीटेक वायरलेस की 8 कंपनियां मनीलॉन्डरिंग में लिप्त थी. अपनी शिकायत को पुख्ता करने के लिए स्वामी ने कोर्ट के सामने कॉरपोरेट अफेयर्स मंत्रालय की जांच रिपोर्ट भी संलग्न की थी. स्वामी ने रतन टाटा, नीरा राडिया और ए राजा समेत सभी लिप्त सीबीआई अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की गुहार लगाई थी.

गौरतलब है कि स्वामी ने कोर्ट से पूरे मामले की प्रवर्तन निदेशालय द्वारा जांच कराए जाने की मांग भी की थी जिससे मनीलॉन्डरिंग के इस हाई-प्रोफाइल मामले की तह तक पहुंचा जा सके.

एक शादीशुदा महिला की मौत के मामले में नाटकीय घटनाक्रम देखने को मिला, जब पुलिस ने चिता पर जल रहे शव को उतार लिया। परिजनों द्वारा अंतिम संस्कार के नाम पर पति द्वारा जिंदा ही जलाए जाने के आरोप के बाद पुलिस ने यह कदम उठाया। मृतक महिला 24 वर्षीय रचना सिसौदिया की कुछ दिनों पहले ही शादी हुई थी।नाटकीय घटनाक्रम में नोएडा के हॉस्पिटल ने डेथ समरी में बताया कि हर्ट संबंधी समस्या के चलते 25 फरवरी को रचना की मौत हुई, जिसके अगले ही दिन उसका दाह संस्कार किया गया। जबकि अलीगढ़ में हुए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उसकी सांस लेने वाली नली में राख पाया गया। जिसका मतलब यह है कि जलाए जाते समय वह जिंदा थी और सांस ले रही थी।
पुलिस ने जब रचना को चिता पर से उतारा तब तक वह 70 प्रतिशत जल चुकी थी। पुलिस ने इस मामले में रचना के पति देवेश चौधरी (23) और 11 अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।


रचना 13 दिसंबर को बुलंदशहर स्थित अपने घर से गायब हो गई थी। उसके मामा कैलाश सिंह ने बताया, 'हमने कई उसे बहुत खोजा लेकिन पता चला कि वह देवेश के साथ रह रही है। हम अलीगढ़ में उसके गांव भी गए लेकिन रचना वहां भी नहीं मिली।' पड़ोसियों के अनुसार शादी करने के बाद दोनों नोएडा शिफ्ट हो गए थे, जहां रचना ग्रैजुएशन कर रही थी।

पुलिस ने बताया कि 23 फरवरी को रचना को ग्रेटर नोएडा के शारदा हॉस्पि़टल में भर्ती कराया गया था और 25 फरवरी को उसका निधन हो गया। हॉस्पिटल द्वारा जारी डेथ समरी के अनुसार भर्ती करते समय रचना बुखार, कंपकपी, सांस लेने में तकलीफ, पेटदर्द और लूज मोशन से जूझ रही थी। दो दिन बाद हर्ट समस्या और अक्यूट रेस्परेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम की वजह से मौत हो गई।

पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर पंकज मिश्रा ने बताया कि शरीर 70 प्रतिशत जल चुका था, इसलिए कहना मुश्किल है कि वह रचना का ही शव था।

दिल्ली यूनिवर्सिटी में जारी विवाद से सुर्खियों में आई गुरमेहर कौर के पिता कैप्टन मनदीप करगिल के शहीद नहीं थे. वे आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए थे लेकिन करगिल की जंग में नहीं. हालांकि, गुरमेहर ने पिछले साल पोस्ट किए गए प्ले कार्ड्स वीडियो में दावा किया था कि उनके पिता की जान करगिल जंग के दौरान गई थी, जबकि आर्मी रिकॉर्ड कुछ और बताते हैं
.कैसे गई थी कैप्टन मनदीप की जान? आर्मी से मिले दस्तावेजों के मुताबिक, कैप्टन मनदीप सिंह 1999 में राष्ट्रीय राइफल्स के सेक्टर 7 के तहत पोस्टेड थे. वे रक्षक नाम के आतंकरोधी टीम का हिस्सा थे. जम्मू-कश्मीर में 1999 में राष्ट्रीय राइफल्स के कैंप पर आतंकी हमले के दौरान मनदीप सिंह शहीद हुए थे. 6 अगस्त 1999 को उनके कैंप पर हमला हुआ था और वे शहीद हुए थे. इस हमले में 6 और जवानों की जान गई थी. मनदीप 1991 में 49 आर्मी एयर डिफेंस रेजिमेंट में शामिल हुए थे और जब शहीद हुए थे तो वे 4 राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन का हिस्सा थे.


कैसे हुआ था कैप्टन के कैम्प पर हमला?
6 अगस्त 1999 को कुपवाड़ा जिले के चक नुतनुसा नाम के गांव के पास आतंकियों ने हमला किया था. यहीं उनका कैंप था. रात 1.15 मिनट पर आतंकियों ने कैंप पर हमला किया था. उस दौरान मनदीप अपनी कंपनी के कमांडर थे. इस दौरान उन्हें बाएं कंधे में गोली लगी थी. मौके पर ही उनकी जान चली गई थी.

गुरमेहर ने क्या किया था दावा?
पिछले साल मई महीने में गुरमेहर की ओर से पाकिस्तान के साथ शांति को लेकर सोशल मीडिया पर एक कैम्पेन चलाया गया था. इसमें उन्होंने प्ले कार्ड्स दिखाते हुए कहा था कि उनके पिता को पाकिस्तान ने नहीं वार ने मारा. इस दौरान उन्होंने एक प्ले कार्ड दिखाया था जिसमें कहा था कि उनके पिता करगिल में जंग के दौरान शहीद हुए थेकरगिल युद्ध 3 मई 1999 को शुरू हुई थी और जंग 25 जुलाई 1999 तक चली थी. आतंकी हमला 6 अगस्त 1999 को हुआ था..


महाराष्ट्र में रविवार को होने वाली सेना की भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हो गया. पुणे, नागपुर और गोवा समेत कई शहरों में छापेमारी के बाद अभी तक कुल 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं 350 छात्रों को भी हिरासत में लिया गया है. मामले की जांच जारी है.


महाराष्ट्र में रविवार को सेना की भर्ती परीक्षा आयोजित की गई है. सेना की भर्ती परीक्षा से पहले ही पेपर लीक होने की खबर से हड़कंप मच गया. ठाणे पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने फौरन हरकत में आते हुए अलग-अलग शहरों से 18 लोगों को गिरफ्तार कर लिया. वहीं जांच टीम ने इस मामले में 350 छात्रों को भी पकड़ा है.

स्थगित नहीं की गई परीक्षा
फिलहाल सेना की परीक्षा को स्थगित नहीं किया गया है. परीक्षा जारी है. गोवा पुलिस भी इस पेपर लीक मामले की जांच कर रही है. पूरे भारत से अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं. पुलिस सूत्रों की मानें तो लीक किया गया पेपर हर युवक को दो लाख रुपये में बेचा गया था.

शनिवार रात मिली थी पेपर लीक की खबर
दरअसल शनिवार देर रात पेपर लीक की खबर मिलते ही नागपुर, पुणे, नासिक और गोवा में पुलिस ने छापेमारी की थी. गिरफ्त में आए अभ्यर्थियों को एक लॉज में लीक पेपर की आंसर शीट भरते हुए पाया गया. पुलिस ने आशंका जताई कि इस केस में आर्मी के कुछ लोगों का भी हाथ हो सकता है.

पुलिस ने दी सैन्य अधिकारियों को सूचना
बताते चलें कि सेना में टेक्निकल टेस्ट, सेंट्रल ड्यूटी, क्राफ्टमैनशिप आदि पदों के लिए यह भर्ती परीक्षा आयोजित की गई है. ठाणे के डीसीपी पराग मनेरे ने बताया कि पेपर लीक की जानकारी मिलते ही पुलिस ने सैन्य अधिकारियों को इसकी सूचना दी. जिसके बाद रेड में पुलिस ने 18 लोगों को गिरफ्तार किया.

जल्द हो सकती है और गिरफ्तारियां
साथ ही 350 छात्रों को भी हिरासत में लिया गया है. डीसीपी पराग मनेरे ने कहा कि सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और जल्द ही इस रैकेट में शामिल कई और लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा.



रोहिणी नॉर्थ इलाके में शुक्रवार को पुलिस ने एक हुक्का बार में छापा मारकर बड़ी संख्या में नाबालिग छात्र और युवक युवतियां को हिरासत में लिया।

अवैध तौर पर चल रहा था हुक्का बार : 
दरअसल, पुलिस को पता चला था कि रोहिणी इलाके में अवैध तौर पर हुक्का पार्लर चल रहे हैं। बीते दिनों हुक्का पार्लर में आग के कारण एक वेटर की मौत हो गई थी। यह हुक्का पार्लर अवैध तौर पर चल रहा था। रोहिणी नॉर्थ पुलिस ने सेक्टर आठ स्थित हुक्का पार्लर में छापा मारा। रिहायशी इलाके में काफी दिन से यह पार्लर चल रहा था।

स्थानीय निवासियों की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। छापे के दौरान करीब तीस स्कूली बच्चे भी मिले।


पुलिस ने बच्चों के माता पिता को थाने बुलाया है। साथ ही हुक्का पार्लर के कागजातों की जांच की जा रही है। हालांकि, इस पूरे मामले में डीसीपी एमएन तिवारी ने कुछ भी कहने से इंकार किया।





नयी दिल्ली: पिछले सप्ताह सरकार द्वारा पुराने 500 और 1000 रुपये के पूराने नोट को बैन करने के फैसले के बाद देश के कुछ प्रमुख हवाईअड्डों पर एजेंसियों ने पांच करोड़ रपये से अधिक की नकदी और सोना जब्त किया है.

अधिकारियों ने कहा कि सीआईएसएफ द्वारा एक विशेष निगरानी व्यवस्था शुरू की गई है और दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और गुवाहाटी हवाईअड्डों पर 10 नवंबर से इनकम टेक्स डिपार्टमेंट की हवाई खुफिया इकाइयों को सक्रिय किया गया है. उन्होंने कहा, ‘‘ 10 नवंबर से अब तक कुल नकदी और सोना करीब पांच करोड़ रपये जब्त किया गया है. जहां ये नोट 500 और 1,000 रपये के हैं, जब्त सोना करीब 15.62 किलोग्राम है.’’


खूंटी (झारखंड)। यहां खूंटी थाना क्षेत्र में शनिवार को घने जंगलों के बीच एक कपल संदेहास्पद स्थिति में मिला। लड़का नशे में धुत था। वहीं, लड़की की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने लड़के को हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। मौके से शराब की बोतल, पर्स, गहना, आईकार्ड और एक बाइक बरामद किए गए हैं।इलाके में हो रही तरह-तरह की चर्चा...

- इस घटना को लेकर इलाके में लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चा हो रही है।

- शनिवार दोपहर कुछ लोगों ने घने जंगल स्थित एक कोल्ड स्टोर के पास बाइक खड़ी देखी।

- कुछ संदेह होने पर जब लोग वहां पहुंचे तो हैरान रह गए। एक लड़की की लाश पड़ी थी और बगल में एक लड़का नशे में धुत गिरा हुआ था।

- लोगों ने फौरन पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो लड़के के पास से पर्स बरामद किया। इसमें रंजीत बेहरा, ओड़िशा के नाम से आईकार्ड मिला।

- लड़का फिलहाल कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है और उसे रांची स्थित रिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

- पुलिस ने आशंका जाहिर की है कि दोनों कपल ओड़िशा से भागकर यहां पहुंचे थे और सुसाइड की नियत से इस जंगल में आए थे।

- पुलिस के अनुसार लड़की ने कुछ जहरीला पदार्थ खाया है, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम के बाद असलियत सामने आ पाएगी।



भोपाल: भोपाल जेल ब्रेक की घटना से मध्य प्रदेश प्रशासन ने शायद कोई सबक नहीं सीखा है. मध्य प्रदेश के बैतूल में पुलिस को चकमा देकर अस्पताल से हथकड़ी समेत फरार हो गया.

ये पूरी वारदात अस्पताल में लगे सीसीटीवी की में कैद हो गईं. इन तस्वीरों में साफ दिखाई देता है कि रेप का आरोपी सुबाजी जब भागने की फिराक में था तब उसके आस पास पुलिस वाले सो रहे थे. पुलिस की इसी लापरवाही का फायदा उठकर रेप का आरोपी सुबाजी फरार हो गया.

दरअसल सुबाजी ने रात में शिकायत की थी कि उसे सांप ने काट लिया है. जिसके बाद उसे बैतूल जिला अस्पताल लाया गया था भोपाल जेल से सिमी के 8 आतंकवादियों के भाग जाने की घटना के बाद से जेलों और थानों को हाई अलर्ट पर रखा गया है. इसके बावजूद ये घटना चौंकाती है.

हरदोई.यहां के कोतवाली शहर के दारोगा ने कुछ दिन पहले एक महिला से थाने में ही मसाज कराना शुरू कर दिया। इस दौरान किसी ने इनकी फोटो कैमरे में कैद कर ली। फिर वॉट्सऐप पर डाल दिया। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। मामला तूल पकड़ता देख रविवार को एसपी ने आरोपी दारोगा को सस्‍पेंड कर दिया। आगे पढ़िए क्‍या है पूरा मामला…



-जानकारी के अनुसार, महिला अपनी किसी शिकायत को लेकर कोतवाली शहर पहुंची थी।
-इसके बाद दारोगा संजय यादव उससे अपनी बॉडी में तेल मालिश करवाने लगे।
-इनके इस कारनामे को किसी ने कैमरे में कैद कर लिया। इसके बाद उनकी फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
-सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होते ही पुलिस की किरकिरी होने लगी। मामला तूल पकड़ता देख एसपी उमेश कुमार सिंह ने आरोपी दारोगा को सस्‍पेंड कर दिया।

क्‍या कहती है महिला
-दारोगा को तेल मालिश करने वाली बुजुर्ग महिला सुरसा थानाक्षेत्र के देवरिया गांव की रहने वाली है। ये इलाके में बुद्धे के नाम से जानी जाती है।
-बुद्धे के अनुसार, वह पति रामकुमार की मौत के बाद से जड़ी-बूटी के जरिए लोगों के दर्द का इलाज करती है और इससे हुई आमदनी से घर का खर्च चलाती है।
-वह 6 दिन पहले रिश्‍तेदार में देवर लगने वाले समले (चौकीदार) के कहने पर दारोगा को जड़ी-बूटी वाली दवा देने गई थी।
-इस दौरान दारोगा ने इस दवा को लगाने का तरीका पूछा तो वह उन्‍हें दवा लगाने लगी। इसी दौरान किसी ने फोटो खिंचकर वायरल कर दिया।

13 जून को सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी फोटो
-दारोगा की थाने के अंदर मसाज वाली यह फोटो 13 जून को सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।
-लोगों ने इस फोटो को प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों तक भेज दिया।
-इसके बाद एसपी उमेश कुमार सिंह ने मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक को सौंपी गई थी।
-मामले में लगातार हंगामा बढ़ता देखकर एसपी को दारोगा संजय यादव को सस्‍पेंड करना पड़ा।

क्‍या कहते हैं एसपी
-एसपी उमेश कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक जानकारी में आया है कि दारोगा को तेल मालिश करने वाली महिला उम्रदराज है।
-यह थाना सुरसा की रहने वाली है और यह जड़ी-बूटियों से नस का इलाज करती है।
-एसआई संजय यादव ने उन्‍हें बुलाया था। वह एक व्‍यक्‍ति के साथ आई थी और एसआई को दवा लगाकर बता रही थी।
-महिला न तो कोई आवेदक है और न ही पीड़िता। यह केवल विशेष रूप से एसआई के नस का इलाज करने आई थी।
-चूकि एसआई का यह तरीका गलत था, जो पुलिस के लिए उचित नहीं है। इसलिए उसे सस्‍पेंड कर दिया गया है।
-इसके अलावा जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके अनरूप कार्रवाई की जाएगी।

Hind Kesari

Powered by Blogger.