Showing posts with label Jammu kashmir. Show all posts



एनआईए की छापेमारी और अलगाववादियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई को देखा जाए तो वह क़ानून का एक हिस्सा है. ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि प्रवर्तन निदेशालय या दूसरी एजेंसियों ने अलगाववादियों पर ऐसी कार्रवाई की है. ऐसे सिलसिले पहले से जारी हैं.

मगर इस किस्म की जो कार्रवाइयां हो रही हैं, उससे ये संदेश नहीं जाने देना चाहिए कि सरकार जान-बूझकर कश्मीरी नेतृत्व को अवैध घोषित करने की कोशश कर रही है.

वहीं, अनुच्छेद 35ए को लेकर काफ़ी चर्चाएं हैं, लेकिन प्रधानमंत्री के भाषण में कहीं भी इसका ज़िक्र नहीं था. हालांकि केंद्र सरकार ने इस पर अभी तक कुछ साफ़-साफ़ स्टैंड नहीं लिया है जबकि उन्हें इस पर अपना रुख़ स्पष्ट करना चाहिए क्योंकि केंद्र में मौजूद बीजेपी की गठबंधन सरकार जम्मू और कश्मीर में भी चल रही है.


जम्मू: 14 महीने की मासूम परी बॉर्डर पर पाकिस्तान की गोलाबारी में परी बुरी तरह जख्मी हो गई है. जम्मू के पास सांबा में परी के घर भाई दूज के दिन पाकिस्तान का दागा मोर्टार फटा था जिसमें उसके दादा, बुआ और दो भाइयों की मौत हो गई थी. अब परि अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.
इस छोटी सी बच्ची का शरीर पाकिस्तानी शेल के छर्ऱों से छलनी हो गया. रीढ़ की हड्डी से लेकर शऱीर के कई हिस्सों में काफी चोट आयी है. जम्मू के अस्पताल में भर्ती बच्ची की जान बचाने के लिए डॉक्टरों को उसका ऑपरेशन करना पड़ा. करीब 2 घंटे तक ये ऑपरेशन चला. डॉक्टरों के मुताबिक अगले कुछ घंटे काफी अहम हैं. वो लगातार 14 महीने की इस बच्ची की हालत पर नजर बनाए हुए हैं.

जम्मू के सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर में रहने वाले इस परिवार पर पाकिस्तानी मोरटार मौत बनकर गिरा. भाई दूज के दिन नन्ही परी अपने भाइयों के साथ खेल रही थी उसी वक्त एक मोरटार घर के आंगन में गिरा.

परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई, जिसमें परी के दो भाई भी शामिल हैं. पिता अस्पताल में भर्ती हैं. मां को भी चोट लगी है लेकिन इस वक्त पूरा परिवार सिर्फ परी के लिए दुआ कर रहा है. परिवार के साथ साथ पूरा देश परी के लिए दुआ कर रहा है. पाकिस्तान पिछले एक हफ्ते से सीमा पर बसे गांवों को निशाना बना कर फायरिंग कर रहा है, जिसमें कुल 8 लोगों की जान जा चुकी है.



जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने अपनी मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के उस आरोप को खारिज किया है, जिसमें कहा गया कि कश्मीर के हालात के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है. सिंह ने 'आज तक' से खास बातचीत में कहा कि केंद्र और राज्य सरकार आपसी मदद से ही प्रदेश आगे बढ़ रहा है.

पीडीपी-बीजेपी की सरकार में डिप्टी सीएम निर्मल सिंह ने कहा, 'महबूबा मुफ्ती का यह आरोप सही नहीं है. केंद्र तो बहुत मदद कर रहा है जम्मू-कश्मीर की. केंद्र की मदद से ही हम आगे बढ़ रहे हैं. जम्मू-कश्मीर के जो हालात हैं, उसके लिए पूरी तरीके से पाकिस्तान जिम्मेदार है.'

क्या कहा था महबूबा ने
बता दें कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सीएम महबूबा मुफ्ती ने कश्मीर के हालात के लिए जवाहर लाल नेहरू से लेकर नरेंद्र मोदी तक की केंद्र सरकार को दोषी ठहराया था. सीएम ने कहा था, 'जम्मू-कश्मीर के मौजूदा हालात के लिए जवाहर लाल नेहरू से लेकर वर्तमान तक का केंद्रीय नेतृत्व जिम्मेदार है. बंदूकें चाहे आतंकी की हो या हमारी, बंदूकों से कोई मसला हल नहीं होगा.'

Hind Kesari

Powered by Blogger.