Showing posts with label World. Show all posts

लंदन स्थित एक नीलामी घर के प्रवक्ता के अनुसार उन्हें उम्मीद है कि यह अंडा 76,800 डॉलर से अधिक में नीलाम होगा। यानी रुपए में इस अंडे की कीमत 48 लाख 89 हजार रुपए से ज्यादा है। हो भी क्यों ना यह दुर्लभ अंडा किसी मामूली चिडिय़ा का नहीं है। यह अंडा है एलीफेंट बर्ड का जो कि धरती से अब विलुप्त हो चुकी है।


एलीफेंट बर्ड न्यूजीलैंड में पायी जाने वाली 'किवी से संबंधित प्रजाति की चिडिय़ा है जो कि उड़ती नहीं है। इस चीडिय़ा का वैज्ञानिक नाम है ऐपीऑर्निस मैक्सीमस। इसकी लंबाई 10 फीट और वजन करीब 272 किलो मानी जाती है।


एलीफेंट बर्ड का अंडा करीब 12 इंच का होता है यानी एक साधारण मुर्गी के अंडे से 200 गुना बड़ा। सन 2013 में इसी तरह का अंडा 101,613 डॉलर यानी करीब 64 लाख 70 हजार में नीलाम हुआ था। यह नीलामी लंदन स्थित क्रिस्टी नीलामी घर में हुआ।

आतंकवाद से लेकर धार्मिक आजादी जैसे मुद्दों पर पाकिस्तान दुनियाभर में बेनकाब होता जा रहा है. अब अमेरिका ने खुले तौर पर कहा है कि पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यकों की आजादी खतरे में है.
अमेरिका के विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन द्वारा जारी एक रिपोर्ट में ये बात कही गई है. रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यकों के अधिकारों और धार्मिक आजादी को संरक्षण नहीं दिया जा रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान में सिख, ईसाई और हिंदू जैसे अल्पसंख्यक जबरन धर्मांतरण के डर में रहते हैं.

इसके अलावा पाकिस्तान में हुक्मरानों की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए गए हैं. कहा गया है कि केंद्र और राज्य सरकारों के स्तर पर हिंदू, सिख और ईसाइयों की आजादी सुनिश्चित करने वालों कानूनों पर सही ढंग से अमल नहीं किया जा रहा है.

'धर्मांतरण रोकने में सरकार फेल'

रिपोर्ट में पाकिस्तान सरकार को सीधे तौर पर इसके लिए जिम्मेदार ठहराया गया है. रिपोर्ट में पाकिस्तान में रहने वाले धार्मिक अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों का हवाला देते हुए बताया गया ''धार्मिक अल्पसंख्यकों की शिकायत है कि वे धर्मांतरण की समस्या को सुलझाने के लिए सरकार के अपर्याप्त कदमों को लेकर चिंतित रहते हैं.''


बता दें कि पाकिस्तान से अक्सर हिंदूओं पर हमले की खबरें आती रहती हैं. इसके अलावा हिंदू, सिख और ईसाइयों के जबरन धर्मांतरण की भी तमाम खबरें सामने आती रहती हैं. कई बार पाकिस्तान में रहने वाले हिंदू अपने अधिकारों के लिए विरोध प्रदर्शन करते रहे हैं.

टिलरसन ने सुषमा को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

वहीं दूसरी तरफ अमेरिका के विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने अपनी समकक्ष सुषमा स्वराज को फोन कर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी. इस दौरान दोनों के बीच विदेश और रक्षा संबंधों में व्यापक तालमेल को लेकर भी बातचीत हुई.

वाशिंगटन (जेएनएन)। एक अप्रवासी भारतीय को अमेरिका में धोखाधड़ी करने के आरोप में अमेरिकी कोर्ट ने नौ वर्ष की सजा सुनाई है। कोर्ट ने अप्रवासी भारतीय को धोखाधड़ी के जरिए 170 रुपये कमाने का दोषी पाया है। इस अप्रवासी भारतीय का नाम अमित चौधरी है। उसको यह सजा अलेक्जेंड्रिया फेडरल कोर्ट ने सुनाई है। चौधरी को पिछले साल 21 सितंबर को इस मामले में दोषी करार दिया गया था। इस धोखाधड़ी के जरिए करीब एक हजार लोगों को चूना लगाया गया। अमित चौधरी वर्जीनिया के एशबर्न का रहने वाला है। इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब FBI के एक एजेंट ने एक्ट्रेस की फोटो पहचान ली। फोटो टेलीविजन शो 'V' से ली गई थी।

अलेक्जेंड्रिया फेडरल कोर्ट से सजा सुनाए जाने के बाद ने चौधरी ने कहा कि उन्‍होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उन्‍हें अपराधी करार दिया जाएगा। उन्‍होंने आरोप लगाया कि उन्‍हें इंटरनेशनल आईडेंटिटी थेफ्ट स्कीम में एक टीवी एक्ट्रेस ने फंसाया था। भारत के रहने वाले चौधरी पर विदेशों में रहने वाले रिश्तेदारों की मदद से इस करोड़ों डॉलर के घोटाले को अंजाम देने का आरोप था। चौधरी पर आरोप था कि चुराए गए क्रेडिट कार्ड्स से वह बैंक खाते खोल मनी लॉन्ड्रिंग को अंजाम देता था।

चौधरी एक सस्ते ट्रेवेल पैकेज के विज्ञापन से जुड़ी स्कीम का हिस्सा था। वह ग्राहकों के पैसों से अपने होटल के खर्चे और विमान का खर्चा भी भी चुकाता था। इसके लिए वह चुराए गए क्रेडिट कार्ड्स का इस्तेमाल करता था। पुलिस की गिरफ्त में आने से बचने के लिए उसने फर्जी पासपोर्ट भी तैयार करवाया जिसमें उसने एक्ट्रेस लॉरा वंडरवुर्ट की फोटो का इस्तेमाल किया था। कोर्ट ने इस मामले में एक अन्‍य भारतीय को भी आरोपी बनाया है। वह भारत में अमेरिकन एक्सप्रेस में काम करता है। उस पर चौधरी की मदद करने का आरोप है।



अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप साउथ कैरोलीना की गवर्नर निक्की हेली से गुरुवार को मुलाकात करेंगे। खबरों की मानें तो निक्की को ट्रंप सरकार में अहम पद दिया जा सकता है। निक्की हेली अमेरिका की पहली इंडो-अमेरिकन विदेश मंत्री बन सकती हैं। 44 साल की हेली का नाम डोनाल्ड ट्रंप की ट्रांजिशन टीम के स्पोक्स पर्सन स्पाइसर की लिस्ट में भी है। ये उन लीडर्स की लिस्ट है, जिनसे ट्रम्प मुलाकात करेंगे।

70 वर्षीय ट्रम्प राज्य के पूर्व सचिव हेनरी किसिंजर, जनरल (सेवानिवृत्त) जैक कीन, एडमिरल माइक रोजर्स और केन ब्लैकवेल से भी मुलाकात करेंगे। ट्रंप लगातार कई मीटिंग करने वाले हैं। इनमें से कुछ मीटिंग का संबंध कैबिनेट के संभावित सदस्यों को चुनने से है और कुछ मीटिंग का मकसद विचार साझे करना और विचार विमर्श करना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रम्प के करीबी का कहना है कि निकी को विदेश मंत्री के साथ कैबिनेट में जगह दी जा सकती है।

दक्षिण कैरोलिना के लेफ्टिनेंट गवर्नर हेनरी मैकमास्टर ने 'द पोस्ट एंड कोरियर' से कहा, 'ट्रंप हमारी सरकार में इस प्रकार नई सोच के लोगों को लाना चाहते हैं।' मैकमास्टर प्राइमरी में ट्रंप को सबसे पहले समर्थन देने वालों में शामिल रहे हैं और नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने पहले कई बार उनकी तारीफ भी की है।

निक्की ने प्राइमरी में फ्लोरिडा के सीनेटर मार्को रबियो को समर्थन दिया था और उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा जनवरी में दिए गए स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन की रिपब्लिकन प्रतिक्रिया में ट्रंप की आलोचना की थी, लेकिन निक्की आम चुनाव से पहले ट्रंप के समर्थन में आगे आई थीं और उन्होंने कहा था कि वह न्यूयार्क के अरबपति कारोबारी को वोट देंगी।

ट्रंप प्रशासन में कैबिनेट पद के लिए चुने जाने को लेकर जिन लोगों के नाम की अटकलें लगाई जा रही हैं, उनमें साउथ कैरोलीना की गवर्नर निक्की हेली और लुइसियाना के पूर्व गवर्नर बॉबी जिंदल का नाम शामिल हैं।



वाशिंगटन: अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के लिए निर्वाचित पहली भारतीय अमेरिकी महिला प्रमिला जयपाल ने कहा है कि भारत उनके लिए ‘अतुलनीय महत्व’’ वाला है. उनका कहना है कि यह सुनिश्चित करने के लिए कि अमेरिका भारत को गरीबी से लेकर स्वच्छ ऊर्जा तक में मदद करेगा, इसके लिए बहुत कुछ किया जाना बाकी है.

51 वर्षीय जयपाल वाशिंगटन राज्य के सातवें कांग्रेसनल जिले से प्रतिनिधि सभा के लिए चुनी गई हैं. वह पहली भारतीय-अमेरिकी महिला हैं, जो सभा के लिए चुनी गई हैं.

जयपाल ने पीटीआई से कहा, ‘‘भारत मेरे लिए अतुलनीय महत्व वाला सिर्फ इसलिए नहीं है कि मैं वहां पैदा हुई हूं बल्कि मैं इससे काफी गहराई से जुड़ी रही हूं. मेरे माता-पिता अभी भी भारत में रहते हैं. मेरे बेटे का जन्म भी भारत में हुआ है. मेरे लिए भारत और अमेरिका के बीच सिर्फ राजनैतिक संबंध नहीं हैं बल्कि व्यक्तिगत संबंध है.’’ चेन्नई में पैदा हुई जयपाल पांच साल की उम्र में ही इंडोनेशिया, सिंगापुर चली गई थीं और 16 साल की उम्र में वह अमेरिका पहुंच गई थीं.

जयपाल ने कहा, ‘‘मैं गांधी के देश से आती हूं और यह विश्वास करती हूं कि युद्ध हमारे लिए आखिरी विकल्प होना चाहिए न कि पहला. भारत और अमेरिका को अभी बहुत से काम करने हैं.’’


वाशिंगटन: अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति बराक ओबामा ने नवनिर्वाचित अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चेताया कि वह ईरानी परमाणु समझौते एवं पेरिस जलवायु परिवर्तन समझौते जैसे अंतरराष्ट्रीय निर्णयों को रद्द नहीं करें और कहा कि इन ऐतिहासिक समझौतों पर हस्ताक्षर करने के लिए बहुत प्रयास किए गए हैं.

ओबामा ने व्हाइट हाउस में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘यदि आपको वास्तव में उनकी जांच करने के बाद पता लगता है कि ये अंतरराष्ट्रीय समझौते हमारे लिए अच्छे हैं तो यह परंपरा है कि आप उन्हें अन्य प्रशासनों में आगे लेकर जाते हैं और अन्य देशों को ऐसे काम करने के लिए बाध्य बनाते हैं जिनसे आपकी मदद होती है.’’ उन्होंने कहा कि ईरानी परमाणु समझौता इस शहर में हुई कुछ बयानबाजी, जो कि नवनिर्वाचित राष्ट्रपति के लिए नई बात नहीं है, और वास्तविकता के बीच ‘‘अंतर’’ का अच्छा उदाहरण है.

ओबामा ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि ईरान समझौता होने से पहले इसके गुणदोषों के बारे में वास्तव में जोरदार बहस हुई. हमारे प्रशासन ने जिस प्रकार इसे तैयार किया, मैं वास्तव में उसे लेकर बहुत गौरवान्वित हूं. मुझे लगता है कि मामले के दोनों पक्षों में सद्भावना रखने वाले लोग थे. अंतत:, हम इसे समर्थन देने के लिए कांग्रेस के सदस्यों और लोगों, कम से कम उनकी पर्याप्त संख्या को राजी करने में सफल रहे.’’ ओबामा ने कहा, ‘‘उस समय इसके खिलाफ मुख्य चर्चा यह थी कि ईरान इस समझौते का पालन नहीं करेगा. वह धोखा देगा. अब हमारे पास सबूत है कि एक साल में उसने समझौते का पालन किया है. यह केवल मेरी राय नहीं है. यह केवल मेरे प्रशासन के लोगों की राय नहीं है. यह इस्राइली सेना एवं खुफिया अधिकारियों की राय है जो इस समझौते का जोरदार विरोध करने वाली सरकार का हिस्सा हैं.’’

ओबामा ने पेरिस जलवायु समझौते के बारे में कहा कि इस अंतरराष्ट्रीय समझौते को रद्द करने की संभावना पर बहुत बातचीत हुई है. उन्होंने कहा, ‘‘अब आपके पास 200 देश हैं जिन्होंने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं और अच्छा समाचार यह है कि हम पिछले पांच, छह, आठ वर्षों में यह दिखाने में सफल रहे हैं कि कार्बन उत्सर्जन कम करने के साथ अर्थव्यवस्था का वास्तव में तेजी से विकास करना संभव है.’’ ओबामा ने कहा, ‘‘पेरिस समझौता संभावित रूप से प्रदूषण फैलाने वाले चीन और भारत एवं अन्य देशों से कहता है कि आइए साथ आएं. आइए मिलकर काम करें. सबसे बड़ा खतरा यह है कि जब जलवायु परिवर्तन एवं प्रदूषण की बात आती है तो यह हमारी वजह से नहीं होने वाला क्योंकि हमारी जनसंख्या मात्र 30 करोड़ है. यह चीन एवं भारत की ओर से होगा जहां जनसंख्या एक अरब से अधिक है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘यदि हम उसी प्रकार की रणनीतियां अपनाते हैं जो हमने पर्यावरण के प्रति जागरूक होने से पहले अपनाई थी तो हमारे बच्चों का दम घुट जाएगा. क्या मुझे लगता है कि नया प्रशासन कुछ बदलाव करेगा? बिल्कुल करेगा. ’’ ओबामा ने कहा कि यह समझौता अमेरिका और ईरान के बीच ही नहीं है बल्कि सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्यों एवं जर्मनी और कुछ अन्य देशों में हुआ है जिनमें से कुछ अमेरिका के निकट सहयोगी हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘यदि हम इस समझौते को वापस लेते हैं तो इसके लिए हमें यूरोप में, चीन या रूस में अन्य देशों पर भी प्रतिबंध लगाना होगा जो समझौते के तहत बाध्य होंगे क्योंकि उनके अनुसार ईरान ने वह किया है जो उसे करने की आवश्यकता थी.’’ ओबामा ने कहा, ‘‘जो चीज काम नहीं कर रही, उसकी तुलना में उस चीज को वापस लेना अधिक मुश्किल होता है जो काम कर रही हो. जब आप इसके लिए जिम्मेदार नहीं है, तो मुझे लगता है कि आप उसे बेकार समझौता कह सकते हैं. आप जब समझौते के लिए जिम्मेदार हैं और ईरान को परमाणु हथियार प्राप्त करने से रोक रहे हैं, तो आपके द्वारा तथ्यों पर नजर डाले जाने की अधिक संभावना है.’’


नई दिल्ली. सिंधु समझौते के मामले में पाकिस्तान की शिकायत पर वर्ल्ड बैंक ने कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन (COA) बनाई है, जिस पर भारत ने एतराज जताया है। जम्मू-कश्मीर में भारत किशनगंगा और रतले हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट चला रहा है। इस पर पाकिस्तान ने आपत्ति जताते हुए वर्ल्ड बैंक से शिकायत की थी। गुरुवार देर रात वर्ल्ड बैंक ने मध्यस्थता के लिए COA बनाने का फैसला लिया। साथ ही एक न्यूट्रल एक्सपर्ट अप्वाइंट किया जो पाक की शिकायत की जांच करेगा।विदेश मंत्रालय ने फैसले पर 'कानूनी तौर पर' एतराज जताया...
- किशनगंगा और रतले प्रोजेक्ट पर वर्ल्ड बैंक के इस कदम का विदेश मंत्रालय ने कड़ा विरोध किया है।
- विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा कि हम वर्ल्ड बैंक के फैसले को 'कानूनन अस्वीकार' करार देते हैं।
- वर्ल्ड बैंक ने पाक की शिकायत पर COA बनाई और भारत की डिमांड पर न्यूट्रल एक्सपर्ट भी नियुक्त किया। 
- भारत का कहना है कि वर्ल्ड बैंक ने एक पैरलल प्रॉसेस अपनाई है, जिसके हिसाब से भारत नहीं चल सकता है। 
- भारत ने कहा कि वो किसी भी ऐसी व्यवस्था का हिस्सा नहीं बन सकता, जो सिंधु जल समझौते के प्रोविजन के हिसाब से नहीं हो।
- विदेश मंत्रालय ने कहा कि सिंधु समझौते के तहत एक मतभेद सुलझाने के लिए दो सिस्टम एक साथ नहीं काम नहीं कर सकते। इसलिए भारत वर्ल्ड बैंक के इस कदम को कानूनन अस्वीकार करता है।

सही कदम उठाएंगे- विदेश मंत्रालय
- विकास स्वरूप ने कहा कि वर्ल्ड बैंक के फैसले के पक्षों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
- इस मसले पर और क्या विकल्प हो सकते हैं, उन पर भी चर्चा की जाएगी और भविष्य में सही कदम उठाया जाएगा।
- विकास स्वरूप के मुताबिक, ये मामला न्यूट्रल टेक्निकल एक्सपर्ट के दायरे में आता है।

टेक्निकल प्वाइंट का दिया हवाला
- सिंधु समझौता में भारत और पाकिस्तान के अलावा वर्ल्ड बैंक भी एक पार्टी है। 
- समझौते के तहत पहले टेक्निकल ऑबजेक्शन को लेकर स्थायी आयोग (PIC) गठन करने का रास्ता है।
- मामला नहीं सुलझा तो COA बनाने की प्रॉसेस होती है। ये भी क्लियर किया गया है कि न्यूट्रल एक्सपर्ट के रहते COA जैसा विकल्प नहीं अपनाया जा सकता।

पाक को है ये प्रॉब्लम
- किशनगंगा हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट को लेकर पाकिस्तान ने वर्ल्ड बैंक में शिकायत की।
- पाक ने जम्मू-कश्मीर मेें चल रहे किशनगंगा प्रोजेक्ट के डिजाइन पर आपत्ति जताई।
- पाकिस्तान का आरोप है कि प्रोजेक्ट का डिजाइन समझौते के स्टैंडर्ड के हिसाब से नहीं है।
- किशनगंगा नदी (पाक की नीलम नदी) पर चल रहे प्रोजेक्ट में अड़ंगा डालने के लिए पाक तरह-तरह के हथकंडे अपनाता है।

क्या है सिंधु जल समझौता?
- सिंधु जल समझौता (Indus Water Treaty) 1960 में हुआ। इस पर जवाहर लाल नेहरू और अयूब खान ने दस्तखत किए थे। 
- समझौते के तहत छह नदियों- ब्यास, रावी, सतलज, सिंधु, चेनाब और झेलम का पानी भारत और पाकिस्तान को मिलता है। पाकिस्तान आरोप लगाता रहा है कि भारत उसे समझौते की शर्तों से कम पानी देता है। वो दो बार इंटरनेशनल ट्रिब्यूनल में शिकायत भी कर चुका है। 
- समझौते के मुताबिक, सतलज, व्यास और रावी का अधिकतर पानी भारत के हिस्से में रखा गया जबकि सिंधु, झेलम और चेनाब का अधिकतर पानी पाकिस्तान के हिस्से में गया।



इस वक्त पूरी दुनिया की नजर अमेरिका पर है. यहां चुनाव का दौर अब अपने निर्णायक मोड़ पर है. अमेरिका में मंगलवार को 45वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए 50 राज्यों में मतदान शुरू हो गया है. चुनाव के शुरुआती नतीजो में जहां हिलेरी ने दो जगह बाजी मार ली है वहीं न्यू हैंपशायर में डोनाल्ड ट्रंप आगे हैं.

हिलेरी क्लिंटन ने डोनाल्ड ट्रंप को डिक्सविले नॉच में 4-2 से हराते हुए जीत दर्ज की. वहीं अब डिक्सविले के बाद हार्ट्स लोकेशन से भी हिलेरी क्लिंटन ने बाजी मार ली है. हिलेरी को यहां 17 वोट मिले जबकि ट्रंप को 14 वोट मिले हैं. वहीं न्यू हैंपशायर में डोनाल्ड ट्रंप, हिलेरी क्लिंटन से आगे चल रहे हैं. ट्रंप ने 32-25 से बढ़त बनाई हुई है.

इस बार अमेरिकी जनता किसे चुनेगी इस पर सबकी नजर होगी एक तरफ जहां पहली महिला राष्ट्रपति बनने की रेस में डेमोक्रैटिक पार्टी से हिलेरी क्लिंटन हैं तो वहीं दूसरी तरफ रिपब्लिकन पार्टी से अमेरिकी कारोबारी डोनाल्ड ट्रंप हैं.
एक तरफ डोनाल्ड अपने आक्रामक अंदाज के लिए जाने जाते हैं तो हिलेरी सभी को एक मंच पर लेकर चलना चाहती है. अगर 8 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन की जीत होती है तो वह व्हाइट हाउस में अपना 16 साल पुराना सपना पूरा करेंगी.



नई दिल्ली : तुर्की ने एनएसजी में India की सदस्यता के प्रयास के समर्थन को लेकर कोई प्रतिबद्धता नहीं जताई और कहा कि नई दिल्ली को पहले 48 सदस्यीय इस समूह में अपने पक्ष में सहमति बनानी चाहिए।

तुर्की उन देशों में शामिल है जिन्होंने इस साल जून में दक्षिण कोरिया की राजधानी सोल में एनएसजी की बैठक के दौरान इस बात पर जोर दिया था कि सदस्यता के प्रयास के संदर्भ में भारत के लिए कोई रियायत नहीं होनी चाहिए क्योंकि उसने एनपीटी पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं। अमेरिका के पुरजोर समर्थन के बावजूद चीन ने एनपीटी पर हस्ताक्षर नहीं करने को आधार बनाकर भारत के दावे का विरोध किया था।

तुर्की के विकास मंत्री लुत्फी एलवान ने यहां कहा, ‘परमाणु निरस्त्रीकरण के संदर्भ में हम एनएसजी के साथ जा रहे हैं और मुझे लगता है कि भारत सरकार को इस मामले पर (समूह के) दूसरे देशों को मनाने की जरूरत है। हम परमाणु हथियारों से मुक्त दुनिया के पक्ष में हैं।’


मोसुल: आतंकी संगठन आईएसआईएस का मुखिया अबु बकर अल बगदादी अपने ही घर में घिर चुका है. खबरों के मुताबिक इराक में बगदादी के गढ़ मोसुल में इराकी सेना घुस चुकी है और लगातार बगदादी की तरफ बढ़ रही है. माना जा रहा है कि अब बगदादी का बचना मुश्किल है.

इराकी रक्षा मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए एक वीडियो में सेना के हेलिकॉप्टर चुन चुन कर आई एस की गाड़ियों को निशाना बना रहे हैं. इराकी सेना का हवाई हमला उसी मोसुल में हो रहा है जहां आईएस का सरगना बगदादी छिप कर बैठा है.

2 साल में पहली बार मोसुल में दाखिल हुई ईराकी सेना ने बगदादी की घेराबंदी शुरू कर दी है. ईराकी टैंक मोसुल की सड़कों पर घूम रहे हैं. खबरों के मुताबिक बगदादी के खिलाफ जंग निर्णायक दौर में पहुंच चुकी है और बगदादी का बचना मुश्किल हो गया है.

कुर्दिश लड़ाकों के मुताबिक, पिछले 9 महीने से बगदादी इराक के मोसुल में ही रह रहा है. इसी वजह से कई देशों की ज्वाइंट फोर्सेज़ ने मोसुल पर अब तक की सबसे बड़ी चढ़ाई की. नतीजा अपने ही ठिकाने में बगदादी फंस चुका है और उसे बच निकलने का कोई रास्ता नहीं दिख रहा है. ईराकी सैनिक हर उस घर की तलाशी ले रहे हैं जिन पर आईएस के आतंकियों का कब्ज़ा था. बंद पड़े दरवाजों को तोड़कर देखा जा रहा है.

आईएसआईएस ने दो साल पहले इराक और सीरिया के ज्यादातर हिस्से पर कब्जा कर लिया था, तब अबु बकर अल बगदादी ने खुद को खलीफा घोषित कर दिया और मोसुल को अपने आतंक का गढ़ बनाया. अब उसी मोसुल में घुस चुकी ईराकी सेना से बचने के लिए बगदादी ने कंक्रीट की एक दीवार बनाई है, उस दीवार में विस्फोटक लगाए हुए हैं. लेकिन ईराकी सेना पूरी सावधानी के साथ आगे बढ़ रही है और बगदादी का बच पाना नामुमकिन लग रहा है.मोसुल: आतंकी संगठन आईएसआईएस का मुखिया अबु बकर अल बगदादी अपने ही घर में घिर चुका है. खबरों के मुताबिक इराक में बगदादी के गढ़ मोसुल में इराकी सेना घुस चुकी है और लगातार बगदादी की तरफ बढ़ रही है. माना जा रहा है कि अब बगदादी का बचना मुश्किल है.

इराकी रक्षा मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए एक वीडियो में सेना के हेलिकॉप्टर चुन चुन कर आई एस की गाड़ियों को निशाना बना रहे हैं. इराकी सेना का हवाई हमला उसी मोसुल में हो रहा है जहां आईएस का सरगना बगदादी छिप कर बैठा है.

2 साल में पहली बार मोसुल में दाखिल हुई ईराकी सेना ने बगदादी की घेराबंदी शुरू कर दी है. ईराकी टैंक मोसुल की सड़कों पर घूम रहे हैं. खबरों के मुताबिक बगदादी के खिलाफ जंग निर्णायक दौर में पहुंच चुकी है और बगदादी का बचना मुश्किल हो गया है.

कुर्दिश लड़ाकों के मुताबिक, पिछले 9 महीने से बगदादी इराक के मोसुल में ही रह रहा है. इसी वजह से कई देशों की ज्वाइंट फोर्सेज़ ने मोसुल पर अब तक की सबसे बड़ी चढ़ाई की. नतीजा अपने ही ठिकाने में बगदादी फंस चुका है और उसे बच निकलने का कोई रास्ता नहीं दिख रहा है. ईराकी सैनिक हर उस घर की तलाशी ले रहे हैं जिन पर आईएस के आतंकियों का कब्ज़ा था. बंद पड़े दरवाजों को तोड़कर देखा जा रहा है.

आईएसआईएस ने दो साल पहले इराक और सीरिया के ज्यादातर हिस्से पर कब्जा कर लिया था, तब अबु बकर अल बगदादी ने खुद को खलीफा घोषित कर दिया और मोसुल को अपने आतंक का गढ़ बनाया. अब उसी मोसुल में घुस चुकी ईराकी सेना से बचने के लिए बगदादी ने कंक्रीट की एक दीवार बनाई है, उस दीवार में विस्फोटक लगाए हुए हैं. लेकिन ईराकी सेना पूरी सावधानी के साथ आगे बढ़ रही है और बगदादी का बच पाना नामुमकिन लग रहा है.



Dejected by the four-year ban imposed on Narsingh Yadav by CAS, the Indian Olympic Association has said that the embattled wrestler has been "defeated by compatriots" rather than opponents.

Narsingh's fortunes took a turn for the worse when he was ousted from the Olympics and slapped with a four-year ban for flunking a dope test after Court of Arbitration for Sports overturned the clean chit given to him by the National Anti-Doping Agency.


"It's not a just loss for Narsingh at the Court of Arbitration for Sports but he was beaten by his compatriots who did not want to let him compete at the Olympics and not by his opponents," IOA secretary general Rajeev Mehta told PTI after the CAS verdict.

"The picture is clear and neither I nor anyone has to say who's done the foul play. If you go back, you can easily connect the dots and would clearly know who could be the suspect.

"As of now, the culprits have been successful in stopping him from the Olympics, though we may challenge the order and minimise the ban. It's a loss for the country."

Further hinting at a conspiracy theory, Mehta added, "We must go deep into the matter and the government should initiate a CBI inquiry into the matter. It's not a small thing, it's plaguing our country's sport and we must nip this in the bud.

"Days after he won the battle at the Delhi High Court, a phone call came from his SAI centre in Sonipat about some doping activities, the raid happened and his sample was found positive. It cannot be sheer coincidence."

The World Anti-Doping Agency (WADA) had appealed against the NADA all-clear to Narsingh at CAS, three days ahead of his scheduled opening bout at the Olympics.

Mehta was part of the four-hour long marathon hearing here. The verdict marked a painful end to the sordid controversy which began with the wrestler failing a June 25 test.

The embattled 74kg category grappler has maintained all along that his scandalous dope test was a result of conspiracy by rivals who spiked his food or drinks.

Having grabbed the quota by virtue of his World Championships bronze in Las Vegas last year, Narsingh's road to Rio was fraught with obstacles after he was named to represent India ahead of double Olympic-medallist Sushil Kumar.

Two-time Olympic medallist Sushil Kumar dragged Narsingh to the Delhi High Court and a bitter courtroom tussle followed but the judgement went in latter's favour.


For the second time in less than 24 hours, India have been assured an Olympic medal. Earlier on Thursday, wrestler Sakshi Malik ended nearly two weeks of frustration, disappointment and hurt at the 2016 Rio de Janeiro Games when she became the first woman wrestler from India to bag an Olympic medal, and only the fourth female athlete from the country to stand atop a podium at the pinnacle of world sport.

At 21:21 IST at the Riocentro, PV Sindhu guaranteed that she would become the fifth, having beaten Japan's Nozomi Okuhara - ranked sixth in the world - in straight sets 21-19, 21-10 spanning 51 minutes in the semi-finals of the women's badminton singles at the 2016 Rio Olympics. The first Indian in an Olympics badminton final — say it again, and let the words roll off your tongue as you do.

Sindhu will now play Carolina Marin, the world No 1, in the final on Friday at 18:55 IST.

For the record, Sindhu had beaten Marin 21-15, 18-21, 21-17 across 72 minutes in last year's Denmark Open final - her first win over the Spaniard in four outings.

Sindhu, the last of India's shuttlers at the Games, dominated the first game with some beautiful backhand flicks and cross-court smashes. The initial exchanges were close, as underlined by margins of 5-3, 6-4 and 7-4, but as the game progressed Sindhu's stamina and strength came to the fore. A fierce smash down the left side of her opponent's court set up a five-point advantage. Repeatedly pushed back, and twice falling to the floor, Okuhara had a few tough moments but still rallied to make it 13-15 before an error in judgement in front of the net put Sindhu three points ahead. The Japanese shuttler did not buckle, to her credit, but was struggling by the time the first game ended 21-19 in Sindhu's favour after 27 minutes.


The 21-year-old made a jittery start to the second game, down 3-5 in the first few minutes. A terrific smash right into the centre of the court leveled it 5-5, and then a beautiful smash angled across Okuhara made it 7-6. Okuhara didn't buckle, which meant that the second game was far more intense than the first. Serve after serve, return after return, smash after smash, Sindhu and Okuhara went at it, adding to the allure of a riveting contest. This was sport at its best, neither opponent ready to concede an inch but in the end, Sindhu rose too far beyond Okhura.


At times she glided the shuttle off her racquet, either across the court or just over the next, with deftness; then, suddenly, she smashed it with a ferocity as unexpected as thunder on a sunny afternoon. When she fell behind, she fought back, her shots resulting in advances of at times thundering ferocity across the canvas of the badminton court. This was wristy magic, delivered with high arms while her long legs remained symmetrical in motion. Some points won were not just through flicks of the wrist, but with the grace of sensual sinews. When she nailed the winning smash, making it 21-10, Sindhu let out a roar. And India jumped to its feet.



भारत की नंबर दो बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी सिंधू ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है. महिला सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सिंधू ने चीन की दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी वांग यिहान को एक संघर्षपूर्ण मुकाबले में 22-20, 21-19 से दी शिकस्त.

सेमीफाइनल में पहुंची सिंधू
सिंधू ने दुनिया की नंबर दो चीनी खिलाड़ी के खिलाफ जबरदस्त खेल दिखाया. एक समय सिंधू ने 20-18 से आगे चल रही थीं और ऐसा लग रहा कि उन्हें आसानी से जीत मिल जाएगी, लेकिन चीनकी वांग यिहान ने शानदार खेल दिखाते हुए स्कोर को 20-20 की बराबरी पर ला खड़ा किया. लेकिन नाजुक मौके पर सिंधू ने हिम्मत नहीं हारी और शानदार स्ट्रोक्स खेलकर पहला गेम 22-20 से अपने नाम कर लिया.

बैडमिंटन में पदक की उम्मीद जागी
दूसरे गेम में भी सिंधू दूसरी वरीयता प्राप्त चीनी खिलाड़ी पर हावी रहीं, हालांकि दूसरे गेम में वांग यिहान ने मुकाबले में वापसी की पूरी कोशिश की, लेकिन सिंधू के आक्रामक स्ट्रोक्स के आगे उनकी एक न चली और वो दूसरा गेम भी 21-19 से हार गई. सिंधू की इस जीत के साथ ही भारत की ओलंपिक में पदक जीतने की उम्मीद फिर से जागी है, लेकिन सेमीफाइनल मुकाबला आसान नहीं होने वाला हैं. उन्हें एक बार फिर से दुनिया की टॉप महिला खिलाड़ी से टकराना होगा.

Hind Kesari

Powered by Blogger.