Showing posts with label Deffence. Show all posts

जम्मू. सेना ने जम्मू संभाग में इंटरनेशनल बॉर्डर से सटे इलाके में घुसपैठ की कोशिश कर रही एक पाकिस्तानी महिला को मार गिराया है और एक को जिंदा पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।





बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गुरुवार (23 फरवरी) रात अखनूर तहसील के परगवाल सेक्टर में महिला घुसपैठी को ढेर कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि इंटरनेशनल बॉर्डर पर मौजूद बीएसएफ के जवानों ने उन्हें पहले रुकने के लिए कहा लेकिन उन्होंने बात नहीं मानी। इसके बाद जवानों ने उनपर फायरिंग की। अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी रेंजर्सों के साथ एक बैठक भी हुई जिसमें मारी गई महिला की तस्वीर दिखायी गई और वे शव लेने के लिए तैयार हो गये।
दूसरी घटना में कठुआ सेक्टर में सीमा पर लगे बाड़ के नजदीक संदिग्ध परिस्थितियों में एक पाकिस्तानी नागरिक घूमता हुआ मिला जिसे बीएसएफ ने गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किये गये व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है।


झांसी. आईपीएस गरिमा सिंह को हाल ही में झांसी जिले की कमान सौंपी गई है। महज 25 की उम्र में आईपीएस बनीं गरिमा की यह पहली पोस्टिंग है। आइए जानते हैं एक छोटे-से गांव कथौली की रहने वाली इस आईपीएस की सक्सेस स्टोरी। पुलिस वाले ने रात में घूमने पर मांगी थी रिश्वत...


- "डीयू में पढाई के दौरान मैं एक मॉल से रात में दोस्तों के साथ होस्टल लौट रही थी। तभी चेकिंग के लिए तैनात पुलिसवाले ने हमारा रिक्शा रोक लिया।"
- "रात में कहां से आ रही हो, कहां जाना है.. जैसे सवाल पूछने के बाद पुलिस वाले ने हमसे 100 रु. मांगे। मना किया तो पापा को फोन कर रात में घूमने की शिकायत करने की धमकी देने लगा।" 
- बहस के बाद पुलिस वाले ने हमेंजाने तो दिया, लेकिन इस वाक्ये ने मेरे मन में पुलिस के प्रति नफरत भर दी हो गई।

ऐसे पुलिस ने जीता दिल

- रिश्वत वाले वाक्ये ने गरिमा के मन में पुलिस के लिए कड़वाहट भर दी थी, लेकिन जल्द ही उनका नजरिया बदल गया।
- वह बताती हैं, "एक बार डीयू में मेरा फोन गायब हो गया था। मैंने इसकी शिकायत पुलिस में की। पुलिस ने जिस तेजी से एक्शन लेते हुए मेरा फोन खोज निकाला, उसने मेरा नजरिया बदल दिया।"

कैसा रहा शुरुआती करियर

- आईपीएस गरिमा सिंह इन दिनों झांसी की सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही हैं। 
- वे बलिया जिले के गांव कथौली की रहने वाली हैं। 
- गरिमा का सपना हमेशा से आईपीएस बनने का नहीं था, वो एमबीबीएस की पढ़ाई कर डॉक्टर बनना चाहती थीं। 
- गरिमा बताती हैं, "मेरे पापा ओमकार नाथ सिंह पेशे से इंजीनियर हैं। वे चाहते थे कि मैं सिविल सर्विसेज में जाऊं। सिर्फ उनके कहने पर मैंने तैयारी शुरू की।" 
- गरिमा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफन कॉलेज से बीए और एमए (हिस्ट्री) की पढ़ाई की है।
- उन्होंने पहली बार 2012 में सिविल सर्विसेज का एग्जाम दिया था और तभी उनका सिलेक्शन आईपीएस में हो गया।

इंजीनियर से की शादी

- गरिमा की शादी पिछले साल 25 जनवरी को ही हुई है। बर्थडे 14 फरवरी को आता है।
- पति राहुल रॉय पेशे से इंजीनियर हैं।
- राहुल ने आईआईटी कानपुर से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की और अब नोएडा में पोस्टेड हैं।

झांसी में हो रही हैं पॉपुलर

- लखनऊ में 2 साल तक अंडरट्रेनिंग एएसपी के तौर पर रहीं गरिमा झांसी में एसपी सिटी के रूप में लोकप्रिय हो रही हैं।
- समस्याग्रस्त लोगों से बेहद शिष्ट तरीके से पेश आकर उनकी परेशानी सुनना उन्हें लोकप्रिय बना रहा है। 
- उनका टैलेंट देखते हुए उन्हें लखनऊ के बहुचर्चित मोहनलाल गंज रेप केस की जांच टीम में शामिल किया गया था। 
- उन्होंने इस केस पर रात-रात भर जागकर काम किया। 
- इसके अलावा उन्होंने महिला हेल्पलाइन 1090 को स्थापित करने में भी योगदान दिया।

ऐसे होती है गरिमा के दिन की शुरुआत

- गरिमा सिंह के दिन की शुरुआत अच्छे थॉट्स के साथ होती है। 
- ऑफिस में उनकी टेबल पर पॉजिटिव थॉट्स पेपर पर लिखे रखे रहते हैं।
- सबसे पहले वे यही पेपर पढ़ती हैं जिससे उन्हें सकारात्मक होने में मदद मिलती है। 
- ये थॉट्स उन्होंने पेपर पर खुद लिखकर रखे हैं।

जामताड़ा (झारखंड). श्रीनगर के नौहट्टा चौक पर सोमवार को आतंकी हमले में शहीद CRPF के कमांडेंट प्रमोद कुमार का शव मंगलवार को यहां मिहिजाम लाया गया। यहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। 6 साल की बेटी ने उन्हें मुखाग्नि दी। सोमवार को हमले से पहले ही उन्होंने अपनी टुकड़ी से इंडिपेंडेंस-डे परेड की सलामी ली थी। कुछ ही देर बाद हमले की खबर आई और कुमार ने मोर्चा संभाल लिया। दो आतंकियों को अकेले मार गिराने के बाद वे शहीद हो गए। 11 दिन पहले भी उन पर पेट्रोल बम से हमला हुआ था। तिरंगा फहराने के एक घंटे बाद शुरू हुई मुठभेड़...


- प्रमोद कुमार ने उस दिन शहादत दी, जिस दिन देश 70वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा था। उन्होंने सुबह 8.29 बजे तिरंगा फहराया, उसके बाद अपने साथी जवानों को संबोधित किया।
- उन्होंने कहा था, ''हमारी जिम्मेदारियां काफी बढ़ गई हैं। चुनौती आतंकवादी और पत्थरबाज हैं। इनसे डट कर मुकाबला करना है और हम करेंगे। ये आपकी कड़ी मेहनत से संभव है। इसे पूरी लगन से करना होगा।'' 
- इसके एक घंटे बाद सुबह 9.29 बजे उनकी आतंकियों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई। टीम को वही लीड कर रहे थे।
- कुमार उस घर में घुसे जहां से आतंकी फायर कर रहे थे। बेहद करीब पहुंचने के बाद उन्होंने अपनी गन से दो आतंकियों को मार गिराया।
- सुबह करीब 11 बजे परिवार के पास फोन आया कि कमांडेंट प्रमोद को सिर में गोली लगी है और उन्हें बचाया नहीं जा सका।
- शहीद कमांडेंट मूल रूप से बिहार के बख्तियारपुर के रहने वाले थे। उनका जन्म 15 अक्तूबर 1972 को हुआ था। वे जामताड़ा में पले-बढ़े।
- यहां उनके पिता रेलवे में थे। परिवार में उनके माता-पिता, पत्नी और सात साल की एक बेटी है।

डीसी, एसपी ने परिवार वालों को दी हिम्मत
- जामताड़ा के डिप्टी कमिश्नर रमेश कुमार दुबे और एसपी मनोज कुमार सिंह ने मिहिजाम जाकर शहीद के परिवार को दिलासा दी। 
- यहां मंगलवार को राजकीय सम्मान के साथ शहीद कमांडेंट का अंतिम संस्कार होगा, जिसमें झारखंड सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर राज्य के कृषि मंत्री रणधीर कुमार सिंह शामिल होंगे।
- सीआरपीएफ के डीजी दुर्गा प्रसाद भी जामताड़ा पहुंचे हैं।

पत्नी से कहा था- देश के लिए कुछ भी करूंगा
- शहीद कमांडेंट प्रमोद कुमार ने घटना से पहले की रात पत्नी नेहा त्रिपाठी से आखिरी बार बातचीत की थी।
- प्रमोद कुमार ने कहा था कि देश उनके लिए मां है और वो इसके लिए शहीद होने से परहेज नहीं करेंगे। देश की सिक्युरिटी के लिए किसी भी हद तक जाएंगे।
- उन्होंने अपनी पत्नी को कहा था कि देखना एक दिन मुझे शौर्य चक्र मिलेगा। प्रमोद की पत्नी इंजीनियर हैं। दोनों की शादी आठ साल पहले हुई थी।
- पिछले साल 12 जुलाई को ही उनका कमांडेंट के पद पर प्रमोशन हुआ था और अब श्रीनगर से दूसरी जगह ट्रांसफर होने वाला था।

बेटी के डांस का वीडियो देख कर काफी खुश हुए थे
- शहीद प्रमोद कुमार ने घटना से पहले की रात अपनी छह साल की बेटी आरना के डांस का वीडियो देखा था।
- डांस देखकर काफी खुश हुए थे। उन्होंने अपनी पत्नी से कहा था कि आरना अच्छे से डांस सीख रही है। उसका ख्याल रखना।

एसपीजी में भी रह चुके थे प्रमोद
- शहीद कमांडेंट एक जनवरी 1998 को सीआरपीएफ में शामिल हुए थे। वे 2011 से 2014 तक प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात एसपीजी में भी थे।
- आतंकियों से मुठभेड़ में सिक्युरिटी फोर्सेस ने पांच आतंकवादी मार गिराया, जिसमें दो को अकेले प्रमोद कुमार ने ढेर किया।

Hind Kesari

Powered by Blogger.