भोजपुरी इंडस्ट्री में यश एंड राज इंटरटेनमेंट

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक नई प्रोडक्शन कंपनी ने कदम रखा है । हाल ही में भव्य पूजन, हवन एवं मंत्रोच्चारण के साथ कम्पनी ''यश एंड राज इंटरटेनमेंट" ने अपना आगाज़ किया है। इस कंपनी ने अपनी पहली भोजपुरी फिल्म ''ठोक देब'' की घोषणा की है जिसमें भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के कई नामी गिरामी अभिनेता नज़र आयेंगे। मधु सिंह कृत फिल्म ''ठोक देब'' की निर्मात्री हैं जे. नीलम तथा नरेन्द्र कौर 'सिमरन'। निर्देशन की बागडोर संभाल रहे हैं अजय कुमार, गीत-संगीत एस0 कुमार का तथा लेखक सुरेद्र मिश्रा हैं।