बोनी कपूर ने अपनी फिल्म 'तेवर' में सोनाक्षी सिन्हा के साथ एक आइटम सॉन्ग शूट करने का फैसला किया है। बॉलिवुड की कई हिरोइनों को फिल्म में ऐक्टिंग करने के लिए इतनी फीस नहीं मिलती, जितनी सोनाक्षी को एक आइटम नंबर के लिए मिल रही है।
आपको जानकर हैरानी होगी कि सिर्फ एक आइटम सॉन्ग के लिए सोनाक्षी 2.5 करोड़ की मोटी रकम ले रही हैं। सोनाक्षी के एक कॉस्ट्यूम की कीमत 75 लाख रुपए बताई जा रही है, जो वह इस आइटम सॉन्ग में पहनने वाली हैं।
जानकारी के मुताबिक, इस गीत की रचना साजिद-वाजिद ने की है, जिन्होंने 'दबंग 2' में करीना के आइटम सॉन्ग 'फेविकॉल' की भी रचना की थी। गाने को कोरियॉग्राफी रेमो डिसूजा कर रहे हैं।


Post a Comment