सलमान के भाई की पार्टी में पहुंचीं गौरी खान

दिवाली की रात सोहेल खान की बर्थडे पार्टी में अकेले पहुंची गौरी खान ने सबको चौंका दिया। बिग द्वारा दी गई दिवाली पार्टी से पहले गौरी सोहेल की बर्थडे पार्टी में पहुंची, इसके बाद वो पति शाहरुख के साथ जलसा में बिग बी की पार्टी में शामिल हुईं।
एक सूत्र का कहना है कि ईद के मौके पर इफ्तार पार्टी के दौरान दोनों खान जबसे गले लगे हैं तबसे दोनों परिवारों के बीच रिश्ते सुधरे हुए लगते हैं। शायद शाहरुख ने गौरी के बहाने इसी की बात की पहल की है।
शाहरुख पहले ही कह चुके हैं कि अगर कोई अच्छी स्क्रिप्ट होगी तो सलमान के साथ काम करने में उन्हें कोई परेशानी नहीं है। सूत्र बताते हैं कि इस पार्टी में गौरी, महीप कपूर, नीलम कोठारी और भावना पांडे के साथ थीं। जिस वक्त गौरी पार्टी में थी सलमान भी वहीं मौजूद थे।
गौरी की मौजूदगी यह साफ करती है कि आने वाले दिनों में दोनों खान के बीच रिश्ते दोबारा मधुर हो सकते हैं और इनके फैन्स इन्हें एक साथ पर्दे पर देख सकते हैं। गौरी के अलावा इस पार्टी में शामिल होने वालों में सुनील शेंट्टी पत्नी माना शेंट्टी, अश्मित पटेल, डायरेक्टर अभिषेक कपूर अपनी गर्लफ्रेंड प्रज्ञा के साथ, युवराज सिंह, अम्रिता, शकील लड़क, करिश्मा कपूर, चंकी पांडे, पुलकित सम्राट, यश टोंक और हितेन पेंटल थे।