दादी से
वैसे तो
हर कोई
भागता है,
लेकिन जब
'गुंडे' रणवीर
सिंह और
अर्जुन कपूर
पहुंचे तो
वे दादी
पर फिदा
ही हो
गए। दरअसल,
रणवीर दादी
के बहुत
बड़े फैन
हैं। यही
कारण है
कि जब
वह 'कॉमिडी
नाइट्स विद
कपिल' में
पहुंचे, तो
उन्होंने दादी
के साथ
खूब मस्ती
की। सच
कहें, तो
दादी की
बदमाशी इन
दोनों 'गुंडे'
पर भारी
ही पड़ी।
यही नहीं,
इन दिनों
अर्जुन कपूर
और रणवीर
सिंह प्रमोशन
में बिजी
हैं। इन
दोनों की
फिल्म 'गुंडे'
आ रही
है। शूटिंग
के दौरान
इनकी दोस्ती
की सबने
तारीफ की
है। शूटिंग
में भी
दोनों की
केमिस्ट्री बहुत अच्छी दिखी। सेट
पर मौजूद
सूत्र बताते
हैं कि
दोनों को
देखकर नहीं
लगता कि
ये दोस्त
न हों।
दोनों एक
दूसरे के
साथ काफी
कंफर्टेबल रहते हैं। वैसे, इन
दोनों की
दोस्ती की
तारीफ करते
हुए तो
प्रियंका चोपड़ा
भी नहीं
थकतीं। अब
फिल्म की
लीड हिरोइन
जो हैं,
तो इनकी
दोस्ती को
नजदीक से
देखने का
चांस इन्हें
रियल लाइफ
और रील
लाइफ दोनों
में मिल
रहा है।
बेशक इनकी
दोस्ती अच्छी
हो, लेकिन
शुरू में
तो ये
डायरेक्टर के पीछे इसलिए पड़
गए थे
कि इन्हें
एक दूसरे
का रोल
ज्यादा पसंद
आ रहा
था। ये
चाहते थे
कि इनका
रोल एक्सचेंज
हो जाए।
लेकिन डायरेक्टर,
प्रड्यूसर इसके लिए तैयार नहीं
हुए। अंत
में इन्होंने
वही रोल
किया, जो
इन्हें मिला
था। खास
बात यह
है कि
अब इन्हें
अपना यही
रोल पसंद
भी आ
रहा है।
वैसे इनकी
दोस्ती का
नमूना 'कॉफी
विद करण'
में भी
नजर आया
था। एक
सवाल पूछा
जाता, तो
दूसरा उसका
झट से
जवाब दे
देता। और
फिर दोनों
ने खूब
गाने भी
गाए। तो
आपकी यह
दोस्ती ऐसे
ही कायम
रहे, हमारी
तो यही
दुआ है
रणवीर-अर्जुन!
जब रणवीर
सिंह और
अर्जुन कपूर
दादी से
मिले, तो
पहले तो
वे डर
ही गए
थे। आखिर
दादी की
बदमाशी के
बारे में
तो हर
कोई जानता
है! लेकिन
थोड़ी देर
बाद दादी
के साथ
इन दोनों
स्टार ने
खूब मस्ती-मजाक किया।
जहां दादी
ने रणवीर
के साथ
बहुत शरारतें
कीं, वहीं
वे दोनों
स्टार की
किस लेने
में भी
पीछे नहीं
रहीं।
प्रियंका ने
जब की
तारीफ
प्रियंका ने
अपने को-स्टार अर्जुन
और रणवीर
की जमकर
तारीफ की।
सेट पर
उन्होंने भी
तो इन
दोनों के
साथ खूब
मस्ती की
होगी!


Post a Comment