अगले साल के शुरू में तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा अरुणाचाल प्रदेश की यात्रा पर जाने वाले हैं, लेकिन चीन को उनकी इस यात्रा पर ऐतराज है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कैंग ने इस बात को लेकर भारत धमकी तक डे डाली। कैंग ने कहा कि अगर दलाई लामा अरुणाचल की यात्रा पर जाते हैं तो इससे भारत-चीन संबंध प्रभावित होंगे। यहीं नहीं, भारत ऐसा करके सीमावर्ती इलाके में शांति भी भंग करेगा।
दलाई लामा में अरुणाचल के मुख्यमंत्री पेमा खांडू की तरफ से वहां आने का निमंत्रण मिला है। अगले साल अरुणाचल के तवांग में आयोजित होने वाले स्थानीय कार्यक्रमों में दलाई लामा को आमंत्रित किया गया है। यह स्थान अपने बौद्ध मठ को लेकर जाना जाता है।
तवांग अरुणाचल का वह इलाका है जिसे चीन तिब्बत का हिस्सा मानता है। पिछले दिनों इस इलाके में अमेरिकी राजनयिक रिचर्ड वर्मा के दौरे को लेकर भी चीन की बौखलाहट सामने आई थी।


Post a Comment