माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक और मशहूर उद्योगपति बिल गेट्स ने मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले की तारीफ की है। गेट्स ने कहा कि केंद्र सरकार के इस फैसले से देश में शैडो इकॉनमी को खत्म करने में मदद मिलेगी और भारत कैशलेस इकॉनमी की ओर बढ़ सकेगा। नीति आयोग की ओर से आयोजित ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया के लेक्टर की दूसरी सीरीज में आए बिल गेट्स ने तमाम अहम मुद्दों पर बात की।
तकनीक को बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए बिल गेट्स ने कहा कि मैं तकनीक पर बहुत गहरा विश्वास रखता हूं। लेकिन, तकनीक तभी ताकतवर होती है, जब उसका इस्तेमाल करने वाले लोग भी मजबूत हों। रेग्युलेशंस ऐंड सिस्टम्स के लिए भी तकनीक का इस्तेमाल काफी फायदेमंद होता है। लेकिन तकनीक तभी दीर्घकालिक हो सकती है, जबकि जिस दुनिया में हम रहे हैं, उसमें स्थिरता और स्थायित्व हो।
भारत के प्रयासों को लेकर उन्होंने कहा कि भारत जो करने का प्रयास कर रहा है, वैसा दुनिया के किसी दूसरे देश ने पहले कभी नहीं किया। भारत को पता है कि उसे कितनी अहम चुनौतियों से पार पाना है। इसके अलावा सरकार भी यहां इन समस्यों से निपटने के लिए प्रतिबद्ध नजर आती है।


Post a Comment