सपा व बसपा के चार-चार सहित 13 नामांकन


जिले की 10 विधानसभा सीटों के लिए छठवें चरण में चार मार्च को मतदान होगा। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया के चौथे शुक्रवार को सपा के चार व बसपा के चार प्रत्याशियों सहित कुल 13 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किए। टिकट को लेकर चर्चा में रहे विधानसभा सीट सगड़ी से आखिरकार सेवानिवृत्त शिक्षक जयराम पटेल ने समाजवादी पार्टी से नामांकन किया। इसके अलावा समाजवादी पार्टी से निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र से विधायक आलमबदी आजमी व दीदारगंज विधानसभा क्षेत्र से विधायक आदिल शेख ने पर्चा दाखिल किया। मेंहनगर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक कल्पनाथ पासवान ने सपा से नामांकन किया।