'पैसा खाने की चीज नहीं, लेकिन लोग खाते हैं' : नीतीश कुमार

नई दिल्ली: देश भर में पार्टी का विस्तार करने में जुटे बिहार के मुख्यमंत्री शनिवार को जनता दल यूनाइटेड कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे। जदयू कार्यकर्ता सम्मलेन में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ सांसद शरद यादव व केसी त्यागी भी मौजूद रहे। जनता दल यूनाइटेड कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जो लोग दिल्ली आए हैं वो किसी की दया पर नहीं हैं, बोझ नहीं है। संघर्ष करके आगे बढ़ रहे हैं। सीएम ने कहा यदि बिहार के लोग सोच लें कि एक दिन वो काम नहीं करेंंगे तो दिल्ली ठहर जागी। सीएम ने कहा कि नोटबंदी का हमने समर्थन किया। नोटबंदी एक सकारात्मक कदम है और इसे सही तरीके से लागू किया जाना चाहिए था। नीतीश ने यह भी कहा कि नोटबंदी के अलावा प्रधानमंत्री को बेनामी सम्पति पर भी काार्रवाई करनी होगी। नीतीश कुमार नेे कहा पैसा खाने की चीज नहीं, लेकिन लोग खाते हैं, सरकारी धन खाते हैं। सीएम ने कहा शराब के कारोबार से कालाधन धन पैदा होता है। दिल्ली को पूर्ण राज्य के दर्जे पर बोलते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा दिल्ली को प्रदेश का दर्जा तो मिला, लेकिन काम करने का अधिकार नहीं।दिल्ली में जदयू कार्यकर्ता सम्मलेन में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ सांसद शरद यादव व केसी त्यागी भी मौजूद रहे।