विवेक शर्मा,नई दिल्ली: भारत में
तेजी से विकसित होते गेमिंग
उद्योग क्षेत्र और उसकी संभावनाओं
पर प्रगति मैदान के हाल नंबर 18 में ‘इंडिया गेमिंग शो'
का आयोजन भारतीय उद्योग परिसंघ द्वारा किया गया।
जिसमें पियर्सिंग ब्लो,स्नीपर गर्ल्स, आर्मी वर्स ज़ोंबी, लीजेंड ऑफ़
थीफ, मर्चेन बूस्टर्स, गॉड ऑफ़
सोल जैसे कई अन्य
गेम्स को देखने व खेलने का मौका मिला। हजारो दर्शकों के मन में
जगह बनाने वाले इस गेमिंग शो को
लोगों ने खूब सराहा।
इस मौके पर साउथ कोरिया
को एक अतिथि देश के
रूप मे सम्मानित किया गया, साथ ही जापान शो मे
सहयोगी देश की भूमिका निभाता दिखा। उसके साथ
ही अन्य लोगों के अलावा अमेरिका, ब्रिटेन, पोलैंड और जर्मनी के प्रतिनिधि
भी मौजूद रहे।
गेमिंग शो को
देखने आए कोरिया गणराज्य के राजदूत
महामहिम चो ह्यून ने कहा
की भारत गेमिंग का उभरता हुआ बाजार
है, यूजर्स नए नए
गेम एक्सप्लोर करना चाहते हैं । इस शो
के माध्यम से सभी कंपनियों
को तेज़ी से बढ़ रहे
गेमिंग बाजार का ट्रेंड समझने का मौका
मिलेगा। साथ ही यह शो
आपसी समझ व तालमेल को बढ़ावा
देगा और संबंधों को और
भी गहरा करेगा ।
किम कुम
प्योंग - डायरेक्टर, कोरियन
कल्चरल सेंटर इंडिया सभी आयोजक व् प्रतिभागियों को सफ़लतापूर्वक
कार्यक्रम के लिए बधाई
देते हुए नज़र आए।
गेमिंग की दुनिया मे रूचि रखने वाले लोग कार्यक्रम में बहुत उत्साहित दिखे।
शो के दौरान कोरिया देश का
अनूठा बूथ देखने को मिला। जिसमें लोग गेमिंग
कैरेक्टर के रूप मे
देखने को मिले। साथ ही
तरह तरह के कोरियन गेम्स की शानदार
प्रदर्शनी मौजूद रही, जिन्हें जाकर ना
केवल देख सकते हैं बल्कि खेल भी सकते है।
इस कार्यक्रम
के माध्यम से भारतीय गेमिंग समुदाय को अलग
अलग देशों का गेमिंग ट्रेंड्स देखने को मिला।
सैमसंग, सोनी,
हाइपर एक्स, आसुस,
माइक्रोसॉफ्ट व नोडविन जैसी कई
कंपनिया अपने उत्पाद पेश करते हुए नज़र आयी। वीआर गेम्स में आप गेम्स के कैरेक्टर
को फील कर सकते हैं
। रेसलिंग गेम्स में आप शानदार मैच का लुत्फ ले सकते हैं ।

Post a Comment