विशाल भारद्वाज की फिल्म 'रंगून' को बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत मिली है। फिल्म ने पहले दिन टिकिट खिड़की पर करीब 6.07 करोड़ रुपए बटोरे थे। दूसरे दिन भी इस आंकड़े में बड़ा अंतर देखने को नहीं मिले। संभावित आंकड़े के मुताबिक शनिवार को फिल्म ने 7 करोड़ रुपए की कमाई की है। इस लिहाज से फिल्म ने दो दिनों में महज 13 करोड़ की कमाई की है। फिल्मों के जानकार मानते हैं कि यही क्रम रहा तो फिल्म पहले वीकेंड में 20 करोबावजूद इसके यह फिल्म के लिए अच्छे संकेत नहीं है। कारण कि फिल्म की लागत 70 करोड़ रुपए के आसपास बताई जा रही है। ऐसे में धीमी रफ्तार से चल रही कमाई मेकर्स के लिए नुकसानदायक साबित होगी। सैफ अली खान और कंगना रनोट को लंबे समय से हिट फिल्म की दरकार है।
शाहिद की पिछली रिलीज फिल्म उड़ता पंजाब सफल रही थी। फिल्म को 1800 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। अच्छी बात यह है कि 'रंगून' को 10 मार्च को रिलीज होने वाली बद्रीनाथ की दुल्हनियां से पहले किसी बड़ी फिल्म का सामना नहीं करना है।
अगले हफ्ते में रिलीज होने वाली फिल्मों में 'कमांडो 2', 'आ गया हीरो' और 'जीना इसी का नाम' जैसी फिल्में शामिल हैं।

Post a Comment