विनय आनंद किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं।
विनय ने कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ी फिल्म
इंडस्ट्री में भी विनय की तूती बोलती है। हालांकि, इन दिनों विनय सिर्फ
भोजपुरी फिल्में कर रहे हैं। करियर की शुरुआत में हिंदी फिल्में करने वाले
विनय आनंद ने एक चैलेंज के तौर पर भोजपुरी फिल्मों में काम करना स्वीकार
किया था। उस वक्त लगातार हिंदी फिल्मों के ऑफर मिल रहे थे, इसके बावजूद
उन्होंने भोजपुरी फिल्में करना शुरू किया। इस बाबत विनय आनंद कहते हैं कि
जो भी हिंदी फिल्में मुझे उस वक्त ऑफर की गईं थीं, उनमें कोई दम नहीं था।
ऐसे में मेरे पास भोजपुरी फिल्मों के ऑफर आए। मैंने कहानी सुनी और तुरंत
हां कर दिया।
Post a Comment