जापानी गुड़िया से हुआ ऑस्ट्रेलिया में प्यार, देश में आकर रचाया विवाह!

श्रीगंगानगर.जापान की गुड़िया से ऑस्ट्रेलिया में प्यार, श्रीगंगानगर में शादी और वो भी हिंदु रीति-रिवाज व भारतीय परंपरा के अनुसार। 
 
नेशनल हाईवे स्थित गौरव रिसोर्ट में गुरुवार रात हुई इस अनूठी शादी का दूल्हा था हिंदुमलकोट का अनिल सेठी और दुल्हन जापान की कियोको कोजिमा। दोनों की शादी इसलिए भी खास थी कि अमूमन बैंड-बाजे के साथ घोड़ा-बग्गी में केवल दूल्हा ही आता है लेकिन यहां दूल्हे के साथ दुल्हन भी बग्गी में आई। 
 
जिसने भी यह नजारा देखा, वह जोड़ी को निहारने लगा और इस दृश्य को अपने मोबाइल कैमरे में कैद करने लगा। इससे कई देर हाईवे पर ट्रैफिक भी बाधित हुआ।