पिछले हफ्ते रिलीज
हुई 'मिस्टर
जो बी
करवाल्हो' का कलेक्शन उल्लेखनीय नहीं
रहा। 'शोले
3डी' में
दर्शकों ने
थोड़ी रुचि
दिखाई। इसका
वीकएंड कलेक्शन
लगभग 6 ़5
करोड़ रहा।
यह कलेक्शन
अपेक्षा से
काफी कम
है।
ट्रेड पंडितों के
मुताबिक टीवी
पर 'शोले'
के नियमित
प्रसारणों से दर्शकों का उत्साह
'शोले 3डी'
के प्रति
परवान नहीं
चढ़ा। अभी
तक 'धूम
3' ही बाक्स
आफिस पर
कलेक्शन के
कीर्तिमान स्थापित कर रही है।
इस सोमवार
को फिल्म
ने 500 करोड़
का आंकड़ा
पार कर
लिया। 'धूम
3' का यह
आंकड़ा देश-विदेश के
कलेक्शन का
जोड़ है।
उम्मीद की
जा रही
है कि
'धूम 3' भारत
में 300 करोड़
का जादुई
आंकड़ा छू
कर सब से आगे निकल जाएगी।


Post a Comment