अगर बने महाभारत का बॉलीवुड वर्जन तो कुछ ऐसी होगी स्टारकास्ट...



एंटरटेनमेंट डेस्क। बीआर चोपड़ा का फेमस सीरियल 'महाभारत' तो हर किसी ने देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर महाभारत के कैरेक्टर यानी भीष्म, दुर्योधन, अर्जुन और शकुनी जैसे किरदार बॉलीवुड स्टार्स प्ले करें तो कौन इनके रोल में परफेक्ट बैठेगा। इस पैकेज में हमने 'महाभारत' के बॉलीवुड वर्जन में सबसे सटीक जंचने वाले चेहरों को चुना है। अब आप खुद तय कर सकते हैं कि वे इस किरदार में कितने फिट बैठते हैं। महाभारत के किस कैरेक्टर में कौन हो सकता है फिट...

जहां तक महाभारत के बॉलीवुड वर्जन की बात है, तो इसमें कृष्ण के रोल के लिए सबसे परफेक्ट चेहरा अक्षय कुमार हो सकते हैं तो वहीं शकुनी के किरदार के लिए आशुतोष राणा। दुशासन का किरदार इमरान हाशमी पर जंचता है, तो वहीं द्रौपदी के रोल में विद्या बालन परफेक्ट लगती हैं।