भले ही सलमान
खान की
फिल्म 'जय
हो' की
ओपनिंग ठंडी
रही हो,
लेकिन फिल्म
को 26 जनवरी
यानी गणतंत्र
दिवस का
काफी फायदा
मिला और
इस दिन
फिल्म की
कमाई दोगुनी
हो गई।
फिल्म ने
भारत में
77.80 करोड़ और विदेशों में 23 करोड़
रुपये कलेक्शन
किया है।
इस तरह
से सलमान
की फिल्म
ने वर्ल्डवाइड
100 करोड़ का
बिजनेस कर
लिया।
ये बात सच
है कि
इस फिल्म
को सलमान
की दूसरी
फिल्मों की
तरह बॉक्स
ऑफिस पर
अच्छा रिस्पॉन्स
नहीं मिला
है। फिल्म
ने अपने
ओपनिंग के
दिन 17 करोड़
का बिजनेस
किया था,
जबकि सलमान
की फिल्म
एक था
टाइगर ने
ओपनिंग के
दिन ही
30 करोड़ की
कमाई कर
डाली थी।
इरोज इंटरनेशनल के
नंदू अहूजा
बताते हैं
कि हॉलीडे
के बगैर
भी फिल्म
कम
दिनों में
अच्छा बिजनेस
कर लिया।
उन्होंने कहा
कि सलमान
की जबरदस्त
फैन फॉलोइंग
और फिल्म
में उनके
एक्शन स्टंट
दर्शकों को
खिंचने में
मददगार रहे।
नउम्मीद के मुताबिक
रिसपांस न
मिलने के
कारण सलमान
खान खुद
भी निराश
हैं। उन्होंने
कहा कि
अगर फिल्म
लोगों का
दिल नहीं
जीत पाई
है तो
इसके जिम्मेदार
वे खुद
हैं। उन्होंने
कहा कि
उनमें ही
कुछ कमी
है जो
फिल्म बेहतर
कमाई नहीं
कर पाई।


Post a Comment