पिछले हफ्ते रिलीज
हुई 'यारियां'
और 'डेढ़
इश्किया' की
सराहना और
कलेक्शन के
उलट-फेर
से चकित
हैं। दिव्या
खोसला कुमार
की 'यारियां'
साधारण फिल्म
रही।
उल्लेखनीय समीक्षकों ने
इस फिल्म
की तारीफ
नहीं की,
लेकिन बॉक्स
आफिस पर
फिल्म का
कलेक्शन उल्लेखनीय
रहा। निर्देशक
और कलाकारों
के नएपन
के बावजूद
इस फिल्म
ने पहले
वीकएंड में
16 कर अधिक का
कलेक्शन किया।
दूसरी तरफ समीक्षकों
की भूरी-भूरी प्रशंसा
पाने के
बावजूद 'डेढ़
इश्किया' दर्शकों
को अधिक
पसंद नहीं
आई। इस
फिल्म का
पहले वीकएंड
का कलेक्शन
बमुश्किल 11 करोड़ पार कर सका।
दर्शकों और
समीक्षकों की पसंद-नापसंद का
यह अंतरविरोध
साल में
कई बार
देखने को
मिलता है।
'यारियां' के अपेक्षाकृत बेहतरीन कलेक्शन
के बावजूद
यह सच
है कि
'डेढ़ इश्किया'
समय के
साथ महत्वपूर्ण
फिल्म साबित
होगी।


Post a Comment