फिल्म 'कभी अलविदा न
कहना' के बाद अभिषेक बच्चन और शाहरुख खान फराह
खान की 'फिल्म हैप्पी न्यू ईयर में साथ दिखाई देंगे। फिल्म की शूटिंग के दौरान
दोनों की दोस्ती काफी गहरी हो गई। यहां तक दोनों ने नया साल भी साथ मनाया था। इस नई
दोस्ती के नाते जूनियर बच्चन ने किंग खान को कुछ ऐसा तोहफा दे डाला कि शाहरुख को
अपने बचपन की याद आ गई।
अभिषेक
ने शाहरुख को एक साइकिल गिफ्ट की है। किंग खान ने ट्विटर पर इसकी पुष्टि की।
शाहरुख ने साइकिल की सवारी करते हुई एक फोटो ट्विटर पर पोस्ट की है।उन्होंने
अभिषेक का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा कि 'पैसेंजर साइकिल का इंजन होता है और ये
जीवन की सच्चाई है।'
फराह खान की इस फिल्म
में शाहरुख के साथ अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण और सोनू सूद होंगे। फिल्म की
शूटिंग पेरिस में भी हुई है। शाहरुख को सेट पर चोट लगने की वजह से कुछ दिनों के
लिए फिल्म शूटिंग रोक दी गई थी।


Post a Comment