अभय नहीं हैं शादी के खिलाफ

अभय देओल और उनकी गर्लफ्रेंड प्रीति देसाई के अफेयर की चर्चा काफी समय से है, लेकिन अभय कभी यह नहीं बताते कि वे शादी कब करने वाले हैं।
हाल ही में जब इस बारे में अभय से बात हुई, तो उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि वह शादी के खिलाफ हैं, लेकिन जब सही समय आएगा तो शादी कर लेंगे। गौरतलब है कि हाल में अभय और प्रीति की शादी की चर्चा ने जोर पकड़ा था, पर अभय का कहना है कि फिलहाल उनका ऐसा कोई प्लान नहीं है। जब राइट टाइम होगा, शादी कर लेंगे।