माही
और शरमन अपनी आने वाली मूवी 'गैंग ऑफ गोस्ट्स' के लिए काफी एक्साइटेड हैं। माही का
कहना है कि इस फिल्म में उन्होंने बहुत कुछ अलग करने की कोशिश की है। इसमें वह शरमन
जोशी के साथ नजर आने वाली हैं। फिल्म की शूटिंग के दौरान शरमन और उनकी केमिस्ट्री काफी
अच्छी रही। दरअसल, दोनों की पसंद-नापसंद काफी हद तक मिलती-जुलती है।
माही
के एक्साटमेंट को और भी बढ़ा दिया है उनकी फिल्म की रिलीज डेट बदलने ने। उनकी फिल्म
की रिलीज डेट अब प्रीपोन्ड हो गई है। जहां यह पहले अप्रैल में रिलीज होनी थी, अब यह
मार्च में रिलीज हो रही है। इससे माही और शरमन दोनों बहुत खुश हैं।
वैसे,
इस फिल्म की शूटिंग के लिए माही को परेशानी भी बहुत हुई है। दरअसल, सतीश कौशिक की इस
फिल्म की शूटिंग मुंबई के एक ऐसे घर में चल रही थी, जिसे आसपास के लोग भूतों का घर
के नाम से जानते हैं। खैर, पहले दिन तो शूटिंग करने में कोई खास परेशानी नहीं हुई,
लेकिन दूसरे दिन जब उनसे सतीश ने देर शाम को शूटिंग करने की बात कही, तो माही ने उन्हें
दिन में ही शूटिंग करने के लिए मनाया।


Post a Comment