रियो ओलंपिक: मेडल से चूकने के बाद फूट-फूटकर रोईं दीपा करमाकर, कोच बोले- यह खेल ताउम्र याद रहेगा

इस मुस्कान के पीछे गहरा दर्द छिपा था, शिकस्त के बावजूद उसके होंठों पर मुस्कान तैर रही थी. ये अहसास कराते हुए कि बेशक जिम्नास्टिक हॉल में वो पदक से चूक गई थीं. लेकिन उनके लिए खेल हार और जीत से आगे की बात है. खेल उनकी जिंदगी का वो हिस्सा है, जिसे वो हार और जीत की लकीरों को मिटाकर पूरी शिद्दत से जीती हैं.