भारत तथा दक्षिण कोरिया के एतिहासिक संबंध पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

 

विवेक शर्मा, विशेष संवाददाता, दिल्ली |
भारत तथा दक्षिण कोरिया के एतिहासिक संबंध पर कोरियन कल्चरल सेंटर दिल्ली ने एक निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में 29 राज्य तथा 7 केंद्र शासित प्रदेशों से छात्र छात्राओं ने भाग लिया| इस अवसर पर दिल्ली विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ ईस्ट एशियन स्टडीज के प्रोफेसर किम दो यंग समेत अन्य गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे| भारत में दक्षिण कोरिया के राजदूत के हाथों निबंध लेखन प्रतियोगिता में विजयी छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया| इस अवसर प्रतियोगी छात्र छात्राओं के विद्यालय के प्रधानाचार्य भी उपस्थित रहे| छात्र छात्राओं को पुरस्कार देते समय कोरियन कल्चरल सेंटर के निदेशक किम कुम प्योंग ने छात्रों के अंदर की ऊर्जा को सराहा| प्रथम 3 छात्रों को पुरस्कार स्वरूप दक्षिण कोरिया की 6 दिन तथा पांच रातों की फ्री यात्रा का मौका दिया जा रहा है| इसके अलावा कुल 41 छात्र छात्राओं को विभिन्न रुप से इनाम राशि भेंटस्वरूप दी गई|

Reporter.cnpn@gmail.com