नई दिल्ली (एएनआई)। देशभर में आज महाशिवरात्रि की धूम है। शिव मंदिरों में भगवान शिव पर बेलपत्र चढ़ाने वाले भक्तों की लाइनें लगी हुई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन अवसर शुभकामना दी है। अपने एक ट्वीट में पीएम मोदी ने लिखा है कि वह इस पावन बेला पर देश की जनता को बधाई देते हैं।
महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
- Narendra Modi (@narendramodi)
हिंदुओं का एक प्रमुख त्योहार है। यह भगवान शिव का प्रमुख पर्व है। फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को शिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। माना जाता है कि सृष्टि के प्रारंभ में इसी दिन मध्यरात्रि में भगवान शंकर का ब्रह्मा से रुद्र के रूप में अवतरण हुआ था।
कश्मीर शैव मत में इस त्यौहार को हर-रात्रि और बोलचाल में 'हेराथ' या 'हेरथ' भी जाता है।

Post a Comment