विवेक शर्मा,नई दिल्ली, जून 2017: कोरियाई सांस्कृतिक केंद्र भारत ने छठे संस्करण - के-पॉप प्रतियोगता 2017 के रीजनल राऊंड का आयोजन किया। के-पॉप प्रतियोगता विश्व के लगभग 70 देशों में होती है। भारत में इसकी बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए इस साल यह प्रतियोगता दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई, कोलकाता, मिज़ोरम, असम, बैंगलोर, उड़ीसा, नागालैंड और पटना मिलाकर 11 राज्यों में आयोजित किया गया| इस साल अप्रैल में शुरू हुई ये प्रतियोगिता जुलाई तक चलेगी। 11 राज्यों से चुने गए प्रतियोगी 29 जुलाई को तालकटोरा स्टेडियम में के-पॉप प्रतियोगता के ग्रैंड फिनाले में परफॉर्म करेंगे। फिनाले विजेता को के-पॉप वर्ल्ड फेस्टिवल, दक्षिण कोरिया में भाग लेने का मौका मिलेगा।
पिछले साल के मुक़ाबले इस साल दुगने प्रतियोगियों ने भाग लिया। इस साल पूरे भारत से 898 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिसमे से दिल्ली से 257 प्रतियोगियों थे| इनमे से 79 प्रतियोगी को दिल्ली रीजनल राउंड में परफॉर्म करने का मौका मिला।
कोरियाई सांस्कृतिक केंद्र भारत के निर्देशक किम कुम प्योंग ने कहा की- इस साल की प्रतियोगता हर साल के मुकाबले शानदार रही। प्रतियोगियों ने कम्पटीशन के लिए बहुत मेहनत की| भारत में के-पॉप ने अपने प्रशंसकों के बीच ख़ास जगह बना ली है। भारत में के-पॉप उत्तर-पूर्वी राज्यों में ही नहीं बल्कि बाकि पूरे देश में प्रचलित हो रही है।
2016 की के-पॉप प्रतियोगता की विजेता प्रियंका मजूमदार ने कहा की- मैं आज भी वो दिन नहीं भूल सकती हूँ जिस दिन मुझे के-पॉप वर्ल्ड फेस्टिवल में बेस्ट वोकल वर्ग में 3rd अवार्ड मिला था। मेरे लिए कोरिया का अनुभव बहुत अद्भुत था। मैं आज भी ऐसा महसूस करती हूँ जैसे मैं उन दिनों को फिर से जी रही हूँ।
Post a Comment