लगता है बॉलीवुड
में अभिनेत्री
परिणीति चोपड़ा
की गाड़ी
निकल पड़ी
है। फिल्म
शुद्ध देसी
रोमांस की
सफलता के
बाद परिणीति
की दूसरी
फिल्म हंसी
तो फंसी
भी बॉक्स
ऑफिस पर
चल गई।
फिल्म की
ओपनिंग अच्छी
रही। 25 करोड़
बजट वाली
करण जौहर
की इस
रोमांटिक कॉमेडी
तीन दिन
में 18.50 करोड़ रुपये कमाए लिए
हैं।
भले ही ये
फिल्म शुद्ध
देसी रोमांस
की ओपनिंग
की बराबरी
नहीं कर
पाई है,
लेकिन फिल्म
यारियां के
बराबर पहुंच
गई है।
यारिया ने
भी तीन
दिनों में
19 करोड़ के
लगभग कमाई
कर डाली
थी, जबकि
फिल्म शुद्ध
देसी रोमांस
ने भी
वीकएंड में
23 करोड़ रुपये
कमाए थे।
मशहूर ट्रेड एनालिस्ट
तरण आदर्श
ने ट्वीट
करके बताया
कि हंसी
तो फंसी
ने वीकएंड
में 18.5 करोड़
रुपए कमा
लिए। तरण
आदर्श के
मुताबिक, 'इस फिल्म ने शुक्रवार
को 4.90 करोड़,
शनिवार को
6.30 करोड़ और रविवार को 7.30 करोड़
का बिजनेस
किया।'
धर्मा प्रोडक्शन के
बैनर तले
बनी इस
फिल्म की
लागत 25 करोड़
रुपये है।
फिल्म में
सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा
मुख्य भूमिका
में हैं।
परिणीति फिल्म
में एक
पागल साइंटिस्ट
बनीं हैं।


Post a Comment