अभिनेत्री प्रियंका
चोपड़ा को
अलग और
चुनौतीपूर्ण किरदार निभाने में ज्यादा
मजा आता
है। अपनी
आगामी फिल्म
'गुंडे' के
प्रचार में
जुटी प्रियंका
ने एक
साक्षात्कार में कहा कि कुछ
चीजों को
लेकर मैं
बहुत सचेत
रहती हूं।
एक ही
चीज करने
से मैं
ऊब जाती
हूं।
फिल्मों में
भी यही
दिखेगा कि
मैं हमेशा
अलग तरह
की भूमिकाएं
निभाती हूं।
चाहे वह
'अग्निपथ', हो या 'बर्फी' या
फिर 'गुंडे'। उन्होंने
कहा कि
मुझे विविध
भूमिकाएं बेहद
पसंद हैं।
मैं दूसरों
की तरह
नहीं हूं।
मैं नियमों
और दूसरों
का अनुसरण
नहीं करतीं।
अपने नियम
खुद बनाती
हूं।
31 वर्षीय पूर्व
मिस वर्ल्ड
ने कहा
कि पिछले
साल मेरी
फिल्म 'कृष
3' दो सौ
करोड़ के
क्लब में
शामिल हुई
थी जबकि
उसके पहले
'बर्फी' और
'अग्निपथ' बड़ी सफल फिल्में रहीं।
वास्तव में
पिछले दो
साल मेरे
लिए काफी
शानदार रहे।


Post a Comment