करण जौहर
के चैट
शो कॉफी
विद करण
में जहां
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के होंठों
के बदले
शेप को
लेकर काफी
चर्चा हुई
और अनुष्का
और विराट
के रिश्ते
को लेकर
खामोशी बनी
रही, वहीं
दीपिका और
अनुष्का की
दोस्ती पर
से भी
पर्दा उठा।
अनुष्का ने
करण से
साफ कहा
कि दीपिका
उनकी दोस्त
नहीं हैं।
जी हां
अनुष्का ने
बड़े ही
तीखे स्वर
में कहा
कि उनके
और दीपिका
के बीच
दोस्ती का
कोई रिश्ता
नहीं है।
हां दोनों
काफी घुलते
मिलते रहते
हैं, लेकिन
दोस्त नहीं
है। अनुष्का
ने कहा
कि उनके
जीवन में
बस पांच
ही दोस्त
हैं, जिन्हें
वे सालों
से जानती
हैं। वे
उनके करीब
हैं। इससे
पहले दीपिका
ने एक
इंटरव्यू में
कहा था
कि वे
और अनुष्का
दोस्त हैं।
लेकिन अनुष्का
ने इस
रिश्ते को
खारिज किया।
उन्होंने कहा
कि वे
दोनों बस
काम के
सिलसिले में
एक दूसरे
से मिलते
जुलते रहते
हैं। इससे
ज्यादा कुछ
नहीं है।
अनुष्का निर्माता
अनुराग कश्यप
के साथ
कॉफी विद
करण में
बतौर मेहमान
आईं थीं।
ये एपिसोड
रविवार को
प्रसारित किया
गया। अनुष्का
अनुराग की
फिल्म बॉम्बे
वेलवेट में
नजर आने
वाली हैं।


Post a Comment