निर्देशक कैजाद
गुस्ताद की
फिल्म 'जैकपॉट'
के लीड
हीरो सचिन
जे जोशी
अब हीरो
के साथ-साथ निर्देशक
की भूमिका
भी निभाएंगे।
खबर है
कि सचिन
हिंदी फिल्म
आशिकी-2 की
तेलुगु रीमेक
बनाने का
सोच रहे
हैं।
सच्चिन ने
ट्विटर पर
इसकी जानकारी
दी है।
उन्होंने तेलुगु
निर्देशक बंदला
गणेश का
शुक्रिया अदा
किया है।
उन्होंने लिखा
कि वे
गणेश के
शुक्रगुजार हैं कि उन्होंने सचिन
को आशिकी-2
का ऑफर
दिया। सचिन
गणेश के
साथ मिलकर
फिल्म की
रीमेक बनाने
जा रहे
हैं।
हालांकि अब
तक फिल्म
का नाम
तय नहीं
हुआ है।
ये फिल्म
वाइकिंग मीडिया
प्रोडक्शन के बैनर तले बनने
जा रही
है। सचिन
ने लिखा
कि बंदला
उनके सच्चे
दोस्त हैं।
उन्होंने लिखा
कि एक्टिंग
के साथ-साथ वे
बंदला को
निर्देशन में
भी मदद
करेंगे।
सचिन कई
हिंदी फिल्मों
के लिए
काम कर
रहे हैं।
इससे पहले
वे फिल्म
जैकपॉट, में
सनी लियोन
के साथ
नजर आए
थे। वे
तेलुगु फिल्मों
में अपना
जलवा बिखेर
चुके हैं।
उन्होंने तेलुगु
फिल्म ओरे
पंडू में
काम किया
है।


Post a Comment