कॉमेडी नाइट्स विद कपिल से गुत्थी उर्फ सुनील ग्रोवर ने विदा होने पर वादा किया था कि वे जल्द ही टीवी पर लौट आएंगे। जी हां ऐसा ही होने जा रहा है। इस बार सुनील ग्रोवर 'गुत्थी' बनकर नहीं बल्कि 'चुटकी' बनकर लोगों को हंसाएंगे। चुटकी अपने नए अवतार के साथ तैयार हो गई हैं। शो का प्रोमो लॉन्च होते ही हम आपके लिए गुत्थी का नया अवतार चुटकी लेकर आए हैं।
सुनील ग्रोवर स्टार प्लस के साथ अपनी नई पारी खेलने के लिए तैयार हो गए हैं। चुटकी का लुक बिल्कुल गुत्थी जैसा ही है। सुनील ग्रोवर को चुटकी के रूप में आप तस्वीरों में देख सकते हैं। बताया जाता है कि चुटकी का शो कपिल के शो से पहले रात को साढ़े आठ बजे टेलीकास्ट होगा और इसमें भी कपिल के शो की तरह सितारों का इंटरव्यू किया जाएगा। कहा जा रहा है कि साढ़े आठ बजे का समय इस शो के लिए इसलिए चुना गया है क्यों
सुनील अपने नए शो में गुत्थी को कॉपी नहीं करना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने भले ही गुत्थी के पहनावे और लुक को कॉपी किया है, लेकिन उम्मीद है कि वे नए अवतार के साथ लोगों को कुछ नयापन जरूर देंगे। अब ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि 'चुटकी' 'गुत्थी' जैसे लोगों के दिल में अपनी जगह बना पाती है या नहीं।
गौरतलब है कि वायाकॉम 18 की ओर से सुनील को आगाह किया था कि वे गुत्थी के किरदार का अनुकरण कहीं भी नहीं कर सकते हैं। कलर्स ने उन्हें नोटिस भेजकर चेतावनी दी थी कि अगर वे इस किरदार या कॉमेडी नाइट्स के फॉर्मेट को कहीं भी इस्तेमाल करते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Post a Comment