सैफ-करीना के घर आएगा नया मेहमान

करीना कपूर अभी तक एनिमल लवर नहीं थी लेकिन जब से उनके हसबैंड सैफ अली खान घर में एलविस (उनके पालतू कुत्ते) को लेकर आए हैं, तभी से उन्हें एनिमल्स पसंद आने लगे हैं। करीना ने बताया कि जब वह और सैफ घर से बाहर न्यू ईयर मनाने गए थे, तब एलविस ने उन्हें बहुत ज्यादा मिस किया। उनके घर पहुंचने के बाद वह काफी देर उन्हीं के साथ रहा।
बेबो ने कहा कि उसका वेलकम देखकर वे हैरान रह गए। उन्होंने यह भी बताया कि वह और सैफ दो और डॉग्स घर में लाने वाले हैं। यही नहीं, उनका यह भी प्लान है कि वह जल्द से जल्द अपने नए घर में चले जाएंगे क्योंकि वहां काफी स्पेस है। बेबो से जब यह पूछा कि अब तो वह डॉग लवर बन गई हैं, तो उन्होंने कहा, 'मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि मैं इतनी बड़ी डॉग लवर बनूंगी। एलविस ने काफी कुछ बदल दिया।'