अपनी दो फिल्मों मि. जौ
बी कार्वाल्हो और डेढ़ इश्किया के प्रचार में व्यस्त अरशद वारसी को आखिरकार अपने
परिवार के साथ क्रिसमस मनाने का वक्त मिल ही गया। अरशद अपने परिवार के साथ घर पर
ही शानदार क्रिसमस मनाते हैं।
उन्होंने
बताया कि उनकी पत्नी मारिया उनके दोनों बच्चे (जेन जो और जाइक जिडान) के लिए गिफ्ट
लेकर आती हैं। उन्होंने बताया, क्रिसमस की शाम मैं चुपचाप तोहफों को क्रिसमस ट्री
के पास रख देता हूं। हम डाइनिंग टेबल पर हमेशा ही दूध और कुकीज रखते हैं। मैं थोड़ा
दूध भी पी लेता हूं और बच्चे जब उसे थोड़ा खाली देखते हैं तो उनको लगता है कि सांता
ने यह सब किया है, लेकिन उन्हें फिर अफसोस भी होता है कि वे ये सब नहीं देख पाए।
मारिया इस मौके पर पारंपरिक खाना बनाती हैं और हम दोस्तों को भी खाने पर बुला लेते
हैं।


Post a Comment