सबको पता है खान बॉलीवुड की जान हैं। जिस
फिल्म में ये रहते हैं फिल्म का स्टारडम अपने आप ही बढ़ जाता है। खान तिकड़ी के साथ
काम कर चुकी अभिनेत्री जूही चावला ने खानों की भूमिका को नकारते हुए रूखे अंदाज
में कहा कि उनकी फिल्म को खान की जरूरत नहीं है। खान के बगैर फिल्में बनती हैं और
हिट भी होती हैं।
बीते दिनों महिलाओं पर
केंद्रित अपनी फिल्म गुलाब गैंग के प्रमोशन के दौरान जूही ने कहा कि कोई भी फिल्म
केवल महिला अभिनेत्रियों के दम पर भी हिट हो सकती है। आम तौर बॉलीवुड में माना
जाता है कि खांस के बगैर फिल्में नहीं बनती है,लेकिन गुलाब गैंग के साथ ऐसा कुछ भी
नहीं है।
पहली बार निर्देशन कर
रहे सौमिक सेन की इस फिल्म में सभी महिला किरदार हैं जिनका नेतृत्व माधुरी दीक्षित
और जूही चावला कर रही हैं। इस फिल्म में कोई भी पुरुष किरदार नहीं है। यही नहीं
जूही ने कहा कि जहां माधुरी है और अच्छी कहानी भी तो फिर किसी की जरूरत नहीं है।
जूही ने भले ही मजाकिया
अंदाज में ये बात कही होगी, लेकिन ये बात अब क्या तूल भी पकड़ सकती है, शायद इसका
अंदाजा उन्हें नहीं रहा होगा। बॉलीवुड में तो इस पर चर्चा शुरू हो गई है।
सौमिक सेन की फिल्म
मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश में गुलाबी साड़ी पहन कर सामाजिक अन्याय के खिलाफ आवाज
उठाने वाली महिलाओं की कहानी पर आधारित है। फिल्म के विषय को ध्यान में रखकर इस
फिल्म की कास्ट चुनी गई है।


Post a Comment