अभिनेत्री विद्या बालन
और सिद्धार्थ
रॉय कपूर
की शादी
को काफी
समय हो
गया है।
पहले करीना
कपूर खान
की प्रैगनेंसी
को लेकर
चर्चाएं तेज
हो रही
थी और
अब विद्या
बालन के
लिए भी
कुछ ऐसा
ही सोचा
जा रहा
है। चर्चा
है कि
वे मां
बनने वाली
हैं और
इन दिनों
अस्पतालों के चक्कर लगा रही
हैं।
सूत्रों ने बताया
कि वे
इन दिनों
मुंबई के
किसी निजी
अस्पताल के
चक्कर लगा
रही हैं।
रोजाना वे
अस्पताल जा
रही हैं,
लेकिन वहां
जाने की
कोई खास
वजह पता
नहीं चल
रही है।
कभी उनके
साथ कुछ
रिश्तेदारों को भी देखा गया
है। अब
कयास लगाए
जा रहे
हैं कि
वे उम्मीद
से हैं।
हालांकि इस
बात पर
अभी मुहर
लगाना जल्दबाजी
होगी।
अस्पताल अधिकारियों से
पूछे जाने
पर उन
लोगों ने
कुछ भी
कहने से
परहेज किया।
विद्या की
ओर से
भी किसी
तरह की
कोई पुष्टि
नहीं हुई
है।


Post a Comment