सामाजिक मुद्दों पर आधारित आमिर खान का शो ‘सत्यमेव जयते’ का दूसरा सीजन जल्द ही शुरू होने जा रहा है। चर्चा है कि शो का दूसरा सीजन साल 2014 के जनवरी से ऑन एयर हो जाएगा।
सूत्रों ने बताया कि ये आमिर खान की फिल्म धूम थ्री की शूटिंग की वजह से ही इस शो में देरी हो रही थी। लेकिन अब शूटिंग खत्म होने के कगार पर है। ये शो वाल श्रम, महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार और भी कई तरह के सामाजिक मुद्दों को लेकर बना है।
गौरतलब है कि इस शो की लोकप्रियता को देखते हुए इसे दोबारा शुरू करने की योजना बनाई गई है। आमिर को इसी शो के लिए टाइम मैगजीन के कवर पेज पर जगह मिली है। फिलहाल वे अपनी फिल्म धूम थ्री को लेकर काफी व्यस्त हैं। रविवार सुबह स्टार प्लस पर आने वाले इस शो ने लोकप्रियता के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।

.jpg)
Post a Comment