खुलेगा राज जब ये बनेंगी बिग बॉस की विजेता

बिग बॉस के घर में आए दिन कुछ ना कुछ नया होता रहता है। कभी किसी की लव स्टोरी, कभी किसी का झगड़ा और कभी किसी का माफी मांगना यह सभी बातें दर्शकों को बिग बॉस शो देखने के लिए आकर्षित करती हैं। यदि बिग बॉस शो को बिना दिमाग लगाए देखा जाए तो हर एकपहलू काफी दिलचस्प लगता है पर जब इस शो को देखते समय दिमाग का इस्तेमाल करने लगो तो इस बात का भान होता है कि जैसे मानो पहले से ही बिग बॉस ने घर का विजेता चुन लिया हो और बस उसी के ईर्द-गिर्द पूरे कार्यक्त्रम का निर्माण किया गया हो।
इस बार भी कुछ ऐसा ही लग रहा है। बिग बॉस के शनिवार के एपिसोड में तनीषा के खिलाफ गैंग बना रहे कंटेस्टेंट्स को सलमान खान ने जमकर डांटा। सलमान ने गुस्से में कुशाल से यह तक कह डाला कि यदि आप सोच रहे हैं कि यहां से जाने के बाद आप चुटकी बजाकर अपनी छवि सुधार लेंगे, तो आप गलत हैं और जो आप बार-बार घर से बाहर निकलने की बात करते हैं तो मैं आज आप के लिए बिग बॉस के घर के दरवाजे खुलवा देता हूं।
सलमान इतना कहने के बाद भी शांत नहीं हुए और उन्होंने गौहर खान को कहा कि ‘क्यों आप हमेशा कुशाल के झगड़ों में पड़ती हैं’। सलमान खान ने बिग बॉस के घर में बंद पुरुष सदस्यों को सलाह दी कि लड़कों को कभी भी लड़कियों के बीच में नहीं बोलना चाहिए। ऐसा करने से हमेशा झग़ड़े बढ़ते ही हैं।
जब से बिग बॉस 7 शो शुरू हुआ है तब से लेकर आज तक पूरा शो तनीषा के ईर्द-गिर्द ही रहा है। यहां तक कि जब सलमान खान तनीषा के लिए घर के अन्य सदस्यों को डांट रहे थे तो ऐसा लग रहा था जैसे मानो कि तनीषा बिग बॉस के घर की विजेता हैं इसलिए किसी भी अन्य सदस्य को उन्हें कुछ भी बोलने का अधिकार नहीं है।
अभी हाल ही में बिग बॉस के घर से बाहर हुए आसिफ अजीम का भी यही कहना है कि ‘मुझे लगता है कि सारा खेल टीआरपी और राजनीति का ही है और जो इस खेल में सफल है वो ही बिग बॉस के घर का विजेता है’। अनुमान लगाया जा सकता है कि बिग बॉस 7 शो की संभावित विजेता तनीषा हैं इसके साथ ही हम आपको यह भी बता देते हैं कि आने वाले समय में बिग बॉस के घर में क्या होने वाला है ?
इन दिनों बिग बॉस के घर की नई सदस्य कैंडिस ब्रार है जो कि बॉलीवुड सूत्रों के अनुसार कुशाल की प्रेमिका रह चुकी हैं। कुछ दिनों बाद गौहर, कुशाल और कैंडिस के ईर्द-गिर्द एक प्रेम कहानी रचाई जाएगी। अब आप स्वयं ही सोचिए यदि बिग बॉस के घर में सब कुछ पहले से प्लान ना किया जाता तो कुशाल को पिछले हफ्ते घर से बाहर का रास्ता देखना पड़ता।