'इंडियाज गॉट टैलेंट' में अपने धमाकेदार डांस से सबका
दिल जीतने वाले आठ साल के अक्षत सिंह अब विदेश में भी अपना जलवा दिखाएंगे। अक्षय अमेरिका
के उस शो में नजर आएंगे, जिसकी मेहमान अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा जैसी हस्तियां
बनती हैं। अक्षत इस शो में शामिल होने वाला भारत का ही नहीं, बल्कि दुनिया का ऐसा पहला
बच्चा होगा, जो सेलेब्रिटी नहीं है।
एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक अक्षत अमेरिका का मशहूर
होस्ट एलेन डी जेनरेस के टॉक शो में नजर आएंगे। एलेन के मेहमान अमेरिका के राष्ट्रपति
बराक ओबामा भी रह चुके हैं। एमी अवॉर्ड विजेता इस शो में हिस्सा लेने वाला अक्षत ऐसा
पहला बच्चा है, जो सेलेब्रिटी नहीं है।
बताया जाता है कि शो के किसी निर्माता ने अक्षत को
सलमान के गाने पर नाचते हुए देखा और वे उसके फैन हो गए। अक्षत 13 फरवरी एमी अवार्ड
विनिंग शो में इंटरव्यू देते हुए नजर आएंगे। इसके लिए अक्षत अपने पिता के साथ आज लॉस
एंजिलिस के लिए रवाना हो गए हैं।
अक्षत कोलकाता का रहने वाला है।
अक्षत इंडियाज गॉट
टेलेंट के सेमी फाइनल तक पहुंच गया है।

Post a Comment