रिलीज से पहले ही धूम-3 ने धूम मचानी शुरू कर दी है। फिल्म के टाइटल ट्रैक ‘धूम मचाले’ को लॉन्च के चार दिन के अंदर ही यू ट्यूब पर 30 लाख से भी ज्यादा हिट मिले हैं।
गाने में छोटे और बेहद सेक्सी ड्रेस में नजर आईं कट्रीना ने, धूम सीरीज की पिछली नायिकाओं ऐश्वर्या राय, एशा देओल और टाटा यंग को भी पीछे छोड़ दिया है। कहने की जरूरत नहीं कि उन्होंने अपने पिछले आयटम सांग शीला की जवानी (तीस मार खां) को भी मात दे दी है।
फिल्म में आलिया का किरदार कर रहीं कट्रीना ने इस गाने में बेहद खूबसूरत डांस किया है। धूम मचाले गाना देखते वक्त आप कट्रीना की अदाओं के दीवाने होकर उनमें ही खो जाएंगे।
गाने को समीर अंजान ने लिखा है। गाया है अदिति सिंह शर्मा ने और संगीत दिया है प्रीतम ने। जब से ये गाना लॉन्च हुआ है, यू ट्यूब पर 30 लाख से भी ज्यादा लोग इसे देख चुके हैं।
20 दिसंबर को रिलीज हो रही धूम-3 में कट्रीना के अलावा आमिर खान, अभिषेक बच्चन, उदय चोपड़ा और जैकी श्रॉफ भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।


Post a Comment