लगता है ‘कृष थ्री’ की दोनों हसीनाओं के बीच सुलह हो गई है। मुंबई में आयोजित ‘हैलो हॉल ऑफ फेम अवॉर्ड्स’ के दौरान खींची गई प्रियंका चोपड़ा और कंगना रनौत की ये तस्वीर तो कुछ ऐसी ही दास्तां बयां कर रही है।
कृष थ्री की रिलीज से पहले खबरें आ रही थी कि दोनों अभिनेत्रियां के बीच फिल्म में अपनी-अपनी भूमिका को लेकर कोल्ड वॉर चल रही है। कंगना ने एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका पर वार करते हुए कहा था कि भले ही इस फिल्म में प्रियंका ने रितिक रोशन की पत्नी का किरदार निभाया है, लेकिन उनकी भूमिका जितनी सी भी है वह पीसी से अहम है। वे दोनों ही खुद को फिल्म की मुख्य अभिनेत्री मानती हैं। इसपर प्रियंका का पलटवार कुछ इस कदर था। उन्होंने कहा कि पूरी कहानी उनके ही इर्द गिर्द घुमती है। इसलिए कंगना अधिकतर समय फिल्म के प्रमोशन से दूर थीं। वे किसी भी समारोह से बचती नजर आईं। इसके बाद से दोनों के बीच छोटी-मोटी तकरार की खबरें आम हो गई थी।
लेकिन बीते दिनों मुंबई में आयोजित अवॉर्ड कार्यक्रम में जिस तरह से दोनों करीब आए, इसके बाद ये कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म की सफलता ने दोनों की खटास मिटाने में मदद की है।


Post a Comment