क्या अमृता राव और उनकी बहन प्रीतिका राव जुड़वां बहनें हैं? इन दिनों बॉलीवुड के गलियारों में ये खबर सुर्खियों में है कि कहीं दोनों बहनें जुड़वां तो नहीं। इस खबर के सुर्खियों में आने की वजह प्रीतिका का नया धारावाहिक ‘बेइंतहा’ है।
ये सीरियल बहुत जल्द कलर्स चैनल पर शुरू हो रहा है। इसी के साथ प्रीता नाम से जानी जाने वाली अमृता की बहन प्रीतिका के जुड़वां होने की चर्चाएं एक बार फिर जोरों पर है। ये खबर 6 साल पहले भी सुर्खियों में आई थी पर वक्त के साथ दब गई। अब जबकि प्रीतिका छोटे पर्दे पर बेइंतहा के प्रोमो में दिख रही हैं तो ये गॉसिप फिर शुरू हो गई है।
]
प्रीतिका साउथ की फिल्मों के साथ मॉडलिंग भी कर चुकी हैं। प्रीतिका से उनके नाम के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि मैं फिल्म राइटर थी। मैं कई पब्लिकेशन और वेबसाइट के लिए लिख चुकी हूं। प्रीता मेरा पेन नेम है और प्रीतिका असली नाम। जुड़वां बहन वाले सवाल पर प्रीतिका ने हंसते हुए कहा कि ‘हम तिड़वा बहनें हैं’।
तमिल फिल्म चिक्कू बूक्कू के मेकर्स ने प्रीतिका को एक गॉसिप कॉलम में देखने के बाद इस फिल्म में आर्या के अपोजिट लिया था। अमृता ने भी जब जुड़वां बहनों वाली बात सुनी थी तो उन्होंने हंस कर इस बात को टाल दिया था। अमृता और प्रीतिका के कुछ स्कूल मेट्स ने भी दोनों बहनों के जुड़वा होने की बात कंफर्म की थी।


Post a Comment