अपने दौर
में आमिर
खान और
शाहरुख खान
जैसे दिग्गज
अभिनेताओं के साथ काम हिट
जोड़ी बनाने
वाली अभिनेत्री
जूही चावला
बॉलीवुड के
दबंग खान
के साथ
अब तक
सिल्वर स्क्रीन
पर नजर
नहीं आईं
हैं, लेकिन
उन्हें भरोसा
है कि
वह किसी
न किसी
दिन सलमान
खान के
साथ फिल्म
में अपनी
जोड़ी जरूर
बनाएंगी।
जूही ने
अपनी फिल्म
'गुलाब गैंग'
के प्रचार
के दौरान
कहा कि,
'मुझे उम्मीद
है कि
मैं जल्द
ही सलमान
के साथ
काम करुंगी।
साथ ही
उन्होंने हंसते
हुए कहा
कि 'सलमान
मेरे साथ
काम नहीं
कर पाएंगे
क्योंकि इन
वर्षो में
वह खाली
नहीं हैं।
भले ही
जूही और
सलमान कुछ
फिल्मों में
जरूर नजर
आएं हैं,
लेकिन दोनों
ने कभी
जोड़े के
रूप में
अभिनय नहीं
किया है।
माधुरी के
साथ काम
करने के
सवाल पर
उन्होंने कहा
कि मुझे
कभी उम्मीद
नहीं थी
कि मैं
माधुरी दीक्षित
के साथ
काम करुंगी,
लेकिन ऐसा
मौका आया
और मैं
बहुत खुश
हूं। गौरतलब
है कि
'गुलाब गैंग'
फिल्म में
पहली बार
जूही और
माधुरी एक
साथ काम
कर रही
हैं।


Post a Comment