अभिनेत्री आलिया
भट्ट और
अभिनेता रणदीप
हुड्डा अभिनीत
इम्तियाज अली
की फिल्म
'हाइवे' का
वर्ल्ड प्रीमियर
बर्लिन फिल्म
फेस्टिवल में
14 फरवरी को
होगा। इस
लेकर आलिया
और हुड्डा
काफी उत्साहित
हैं। बर्लिन
की यात्रा
को लेकर
आलिया के
रोमांचित होने
की एक
और वजह
है। आलिया
का जर्मनी
से गहरा
नाता है।
आलिया ने
कहा कि
उनके दादा,
दादी जर्मनी
से ताल्लुक
रखते हैं।
वह पहली
बार बर्लिन
की यात्रा
करने जा
रही हैं।
उन्होंने कहा
कि 'बर्लिन
के साथ
मेरा भावनात्मक
और अनूठा
संबंध है।
एक यह
कि मेरी
फिल्म 'हाइवे'
का वहां
प्रीमियर है
जो मेरे
लिए अतुलनीय
है। दूसरा
यह कि
बहुत लोगों
का यह
नहीं पता
है कि
मेरी दादी
एक जर्मन
हैं और
उनका वहीं
जन्म हुआ
था।' उन्होंने
यह भी
बताया कि
उनके नाना
हिटलर के
खिलाफ गुप्त
रूप से
अखबार निकालते
थे।


Post a Comment