सलमान खान की फिल्म जय हो की अभिनेत्री
डेजी शाह, कोरियोग्राफर गणेश आचार्य और फिल्म 'सोडा' के निर्देशक वीके सिंह के
खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। इन तीनों के अलावा फिल्म सोडा के 18 सदस्यों पर हत्या
की साजिश करने का गंभीर आरोप लगाया गया है। ये आरोप उत्तर प्रदेश में कन्नौज के
सत्येंद्र यादव ने लगाए हैं।
सत्येंद्र यादव राजनीति
के एक सक्रिय नाम हैं और फिल्मों के निर्माण से जुड़े हैं। दरअसल, दिसंबर 2013 में
हुए एक कार हादसे में सत्येंद्र बुरी तरह से घायल हो गए थे। एक गाड़ी ने मुझे
ओवरटेक करने की कोशिश की और ब्रिज पर धक्का दे दिया। उस वक्त उन्होंने इसे महज एक
हादसा समझकर भूला दिया था, लेकिन अब सत्येंद्र सिंह ने फिर से उस हादसे के खिलाफ
शिकायत दर्ज कराई है। इस शिकायत में उन्होंने अभिनेत्री डेजी शाह और कोरियोग्राफर
गणेश आचार्य समेत 18 लोगों के नाम दिए हैं। यही नहीं उन्होंने इस फिल्म में बहुत
पैसा लगाया है और उन्हें ही फिल्म से निकाल दिया गया।
सत्येंद्र ने आरोप लगाए
हैं कि यही लोग दिसंबर में उनके साथ हुए उस कार हादसे के जिम्मेदार हैं। उन्होंने
कहा कि इन लोगों ने उन्हें जान से मारने की कोशिश की है। हालांकि गणेश ने इस पूरे
मामले की सच्चाई को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसे किसी शिकायत की कोई
जानकारी नहीं मिली है।


Post a Comment