सोनम के इस हॉट अवतार को देख आप भी हो जाएंगे हैरान

सोनम कपूर ने अब तक सादगी भरी फिल्में ही की हैं, लेकिन अब वे एक नए अवतार में नजर आने वाली हैं। सोनम अपनी अगली फिल्म 'बेवकूफियां' में बिकनी में दिखाई देंगी। सोनम के इस बोल्ड अंदाज ने उनके फैंस को चौंका दिया है।
बताया जाता है कि सोनम ने फिल्म में पिंक बिकनी पहनी है। यही नहीं उन्होंने इस फिल्म में कई लिप लॉक सीन भी किए हैं। कहा जा रहा है कि उन्होंने इस फिल्म में कई एक्सपेरिमेंट करने की कोशिश की है। इस फिल्म में वे आयुष्मान खुराना के साथ इश्क फरमाती दिखेंगी। फिल्म रांझना में अपने जबरदस्त अभिनय से सोनम ने सबका दिल जीत लिया था।
सोनम पहली बार ऐसे अवतार में नजर रही हैं। लगता है सोनम को भी मानने लगी हैं कि कमर्शियल फिल्मों के लिए ये सब जरूरी है। इसलिए वे अब ऐसे लुक से परहेज नहीं करती हैं। फिल्म में ऋषि कपूर सोनम के पिता बने हैं।

यह देखना भी दिलचस्प रहेगा कि अनिल कपूर अपनी बिटिया के इस बोल्ड अवतार पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।