कुछ दिन पहले खबर थी कि 'बिग बॉस 8' को सलमान खान की जगह
रणबीर कपूर होस्ट करेंगे, लेकिन अब खबर है कि यहां रणबीर कपूर नहीं, बल्कि रणवीर सिंह
सलमान खान को रिप्लेस कर रहे हैं। यही नहीं, उनकी प्रॉडक्शन हाउस से इस बारे में बात
भी चल रही है। इन दिनों रणवीर की सिक्स पैक ऐब्स पर्सनैलिटी और उनकी हाल ही में आई
फिल्म 'राम-लीला' ने उन्हें खासा पॉप्युलर बना दिया है। वहीं, वह बॉलिवुड के नए उभरते
स्टार भी हैं। इसी कारण प्रॉडक्शन हाउस भी उन्हें साइन करने में इंट्रेस्ट दिखा रहा
है।
वैसे, रणवीर सलमान का ही शो छीनने की तैयारी नहीं कर रहे
हैं, बल्कि उन्होंने एक और खान, यानी शाहरुख खान, की फिल्म भी उनसे छिन ली है। अब वह
आदित्य चोपड़ा की फिल्म कर रहे हैं, जिसे पहले एसआरके कर रहे थे। रणवीर की डिमांड को
देखते हुए तो यही लग रहा है कि आने वाला टाइम इन्हीं का हो सकता है। आखिर खान्स के
प्रॉजेक्ट्स में जो हाथ साफ कर रहे हैं! वैसे भी, रणवीर डांस से लेकर ऐक्टिंग, सभी
में माहिर हैं। वहीं, उनका एंटरटेनिंग स्टाइल भी दर्शकों को खूब पसंद आता है। इसी कारण
उनकी डिमांड को देखते हुए कई प्रड्यूसर और डायरेक्टर की डिमांड लिस्ट में उनका नाम
सबसे ऊपर होता जा रहा है।
बढ़िया है रणवीर, आपकी तो निकल पड़ी!


Post a Comment