मल्लिका शेरावत तो हाल में खत्म हुए हुए अपने टीवी स्वयंवर बैचलरेट इंडिया में अपना जीवन साथी के तौर पर विजय सिंह को बना लिया। पर प्रोडक्शन हाउस अभी से सीजन-2 के लिए एक अदद प्रतिभागी की तलाश में जुट गया है।
प्रोडक्शन हाउस के एक सूत्र ने बताया है कि हम पहले ही सीजन में एकता को लेना चाहते थे पर बात बनी नहीं। उन्हें सोचने के लिए समय चाहिए था इसलिए हम मल्लिका के साथ आगे बढ़ गए। इस बार हम अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं एकता को लाने की और उन्होंने अभी तक ना नहीं कहा है यही हमारे उम्मीद की सबसे बड़ी वजह है। उन्होंने सोचने के लिए समय मांगा है।
खबर है कि एकता के अलावा वीना मल्लिक भी प्रोडक्शन हाउस की लिस्ट में शामिल हैं। सूत्र कहते हैं कि वीना काफी समय से अपने लिए जीवन साथी की तलाश में है। उनका तो स्वयंवर भी होने वाला था पर वो चैनल ही बंद हो गया। हम उनसे भी संपर्क करेंगे मगर तब जब एकता हमें ना कह देंगी। अब देखना है कि क्या हम एकता को बैचलरेट इण्डिया के अगले सीजन में देखेंगे या स्वयंवर करती करती रह गई वीना मल्लिक को।


Post a Comment