लापता हुए ‘बालिका वधू’ की आनंदी के शिव

(सोनाली जोशी पिटाले)। बालिका वधू में शिव की भूमिका निभाने वाले सिद्धार्थ शुक्ला दो दिनों से लापता हैं। खबर है कि सिद्धार्थ दो दिनों से शूटिंग पर नहीं पहुंचे हैं, जिसकी वजह से उनका परिवार और शो की पूरी टीम काफी परेशान हैं। शो की शूटिंग स्थगित कर दी गई है। कुछ दिनों पहले उन्हें शो में वक्त पर आने की हिदायत दी गई थी।
सूत्रों ने बताया कि दो दिनों से सिद्धार्थ सेट पर नहीं पहुंचे हैं। उनकी मां उन्हें फोन लगाए जा रहीं हैं, लेकिन वे फोन नहीं उठा रहे हैं। वे आज सिद्धार्थ के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराएंगी। मां से बातचीत के दौरान पता चला कि उन्हें ये पता नहीं है कि सिद्धार्थ शूटिंग पर जा रहे हैं या नहीं। बालिका वधू की टीम ने भी बताया कि कुछ दिनों से सिद्धार्थ का कोई पता नहीं चल रहा है। उनका फोन भी बंद आ रहा है। वे काम पर नहीं आ रहे हैं।
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले सिद्धार्थ को वक्त पर शूटिंग में आने
की हिदायत दी गई थी। वे काफी दिनों से शूटिंग में टाइम पर नहीं आते थे, जिसकी वजह से पूरी टीम का शेड्यूल बिगड़ जाता था।