2010 में आई फिल्म 'ब्रेक के बाद' के फ्लॉप होने के
बाद फिर से इमरान खान और दीपिका पादुकोण साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म का डायरेक्शन
भी 'ब्रेक के बाद' के डायरेक्टर दानिश असलम करने वाले हैं। फिल्म में रोमियो-जूलियट
की लव स्टोरी तो होगी, लेकिन एक जबर्दस्त ट्विस्ट के साथ। फिल्म में आपको गे लवस्टोरी
देखने को मिलेगी।
एक टैब्लॉइड के मुताबिक, फिल्म का प्रॉडक्शन एकता कपूर
करेंगी और उन्होंने इस प्रॉजेक्ट को हरी झंडी भी दे दी है। सूत्र ने बताया कि फिल्म
की कास्ट मार्च के अंत तक फाइनल कर दी जाएगी। फिल्म की स्टोरी दो लड़कों और एक लड़की
के इर्द-गिर्द घूमती है। दोनों लड़कों के परिवारों में आपसी मनमुटाव है।
दोनों में से एक लड़का होमोसेक्शुअल है। यही बात स्टोरी
को और दिलचस्प और हटकर बनाती है। खबर की पुष्टि को लेकर जब दानिश से बात करने की कोशिश
की गई, तो उन्होंने कहा कि मुझे अभी इस प्रॉजेक्ट के बारे में बात करने का अधिकार नहीं
है। कृपया बालाजी से बात करें। यह मेरी फिल्म जरूर है, लेकिन बालाजी इसके प्रड्यूसर
हैं, इसलिए वही फिल्म की आधिकारिक घोषणा करेंगे।


Post a Comment